{"_id":"5ccb5147bdec2207334c26d2","slug":"171556828487-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला शव
बहसूमा। रामराज स्थित आम के बाग में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किठौर क्षेत्र के मुरादपुर उर्फ शोल्दा गांव निवासी सुनील जाटव(32) वर्ष पुत्र जसबीर रामराज स्थित सैफपुर-फिरोजपुर में अपनी ससुराल करीब 20 दिन पूर्व गेहूं की कटाई करने के लिए आया हुआ था। बताया गया है कि बृहस्पतिवार दोपहर वह पेट दर्द की बात कह घर से निकला था। शाम के समय कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सुनील का शव बाग में पेड़ से लटा हुआ है। जिस पर परिजन पहुंच गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सुनील का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार शव के पास से दो पव्वे, कोल्ड ड्रिंक की बोतल व अन्य सामाल मिला है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील की पत्नी लता के अनुसार एक बेटा व एक बेटी है। आठ साल पहले सुनील से शादी हुई थी। वहीं, थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।