{"_id":"5ca12e39bdec22145a0eaf43","slug":"171554067001-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस में युवकों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज बस में युवकों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर रोडवेज बस में युवकों ने की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परतापुर बाईपास पर रोडवेज बस चालक के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकरा गई। गुस्साए कार सवार युवकों ने बस में घुसकर हॉकी और डंडों से तोड़फोड़ कर दी। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कांच लगने से एक बच्चा घायल हो गया। चालक ने तहरीर दी है।
रविवार दोपहर नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बिजनौर जा रही थी। चालक नरेंद्र ने बताया कि परतापुर बाईपास पर डिवाइडर कट से टर्न लेने के लिए उसने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो बस से टकरा गई। इस पर गाड़ी सवार तीन युवकों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। कांच लगने से घायल हुए बच्चे की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोपियों ने चालक, परिचालक से गाली गलौज भी की। यात्रियों की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी स्कार्पियो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर परतापुर थाने पहुंचा और तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बस रवाना कराया। इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर का कहना है कि आरोपी युवकों को तलाश किया जा रहा है।