फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षक भर्ती परीक्षा से दूसरे दिन भी भीषण जाम

शिक्षक भर्ती परीक्षा से दूसरे दिन भी भीषण जाम

Sun, 10 Mar 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती परीक्षा से दूसरे दिन भी भीषण जाम
जिम्मेदार वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त, शहर जाम से पस्त
विज्ञापन

फोटो
सुबह दस बजे ही दिल्ली रोड पर लगना शुरू हुआ जाम
परतापुर तिराहे और दिल्ली मेरठ हाईवे पर भी वाहनों की लगी कतारें
शहर से अधिकांश फोर्स वीआईपी ड्यूटी में नोएडा में

मेरठ। सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा से दूसरे दिन शनिवार को भी वाहनों के दबाव से भीषण जाम लगा रहा। शहर और हाईवे पर दिनभर यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। परेशानी ज्यादा इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि जिनके जिम्मे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था है उनमें से ज्यादातर अधिकारी नोएडा में वीआईपी ड्यूटी में लगा दिए गए। ऐसे में ज्यादातर स्थानों पर होमगार्ड और सिपाही ही जाम खुलवाने में मशक्कत करते रहें।
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शहर में 44 सेंटर बनाए गए थे। ऐसे में शहर में शनिवार को करीब 35 हजार लोगों का दबाव बढ़ गया। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर और मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्डों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन ट्रैफिक टीम से टीआई समेत 25 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नोएडा में वीआईपी ड्यूटी लगा देने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई। सुबह दस बजे ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया। सुबह दस बजे ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया। दिल्ली रोड पर जीरो माइल स्टोन, बेगमपुल चौराहा, सोतीगंज, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौक, ट्रांसपोर्ट नगर गेट और मंडी गेट पर वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर को जैसे ही पहली पाली की परीक्षा छूटी तो शहर में और भी भीषण जाम लग गया। मवाना रोड पर कसेरू बक्सर, गंगानगर, डिफेंस कॉलोनी और कमिश्नरी आवास चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाउंड्री रोड पर भी जाम लगा रहा। वहीं हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा। कंकरखेड़ा बाईपास और मोदीपुरम तिराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


एनएच-58 पर भी लगा भीषण जाम
दिल्ली मेरठ हाईवे पर भी शाम को भीषण जाम लगा रहा। मोहिउद्दीनपुर में दो किमी लंबा जाम लगा रहा। परतापुर तिराहे पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। परतापुर तिराहे पर बनाए जा रहे इंटरचेंज के निर्माण कार्य को लेकर लगातार जाम लग रहा है। परतापुर तिराहे से बीआईटी कट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी एंबुलेंस
मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते जाम की समस्या विकट होती जा रही है। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं, लेकिन न तो निर्माण कंपनी इस पर ध्यान दे रही है और न ही ट्रैफिक पुलिस। शनिवार को लगे जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही।

दरअसल हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते दोनों ओर का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। रोड की चौड़ाई कम होने और वाहनों का लोड बढ़ने से वाहन चालक घंटों जाम से जूझते रहते हैं। शनिवार को भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम दौराला से दुल्हैडा चुंगी तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे वहीं मेरठ की ओर से फेज वन पर भी लंबा जाम लगा रहा। हालात तब और ज्यादा बिगड़ गए जब मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पल्लवपुरम संपर्क मार्ग से एंबुलेंस को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed