फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूजर टैक्स का मामला पकड़ रहा तूल, व्यापारियों ने की ईओ के स्थानांतरण की मांग

यूजर टैक्स का मामला पकड़ रहा तूल, व्यापारियों ने की ईओ के स्थानांतरण की मांग

Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
यूजर टैक्स का मामला पकड़ रहा तूल, व्यापारियों ने की ईओ के स्थानांतरण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। कस्बे में यूजर चार्जेज एवं गृह कर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां सभासद एवं व्यापारी यूजर चार्जेज हटाने एवं गृह कर नहीं बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड बैठक में यूजर टैक्स हटाने का हक नहीं होने की जानकारी दी। इस मामले में व्यापारी एकत्रित होकर हस्तिनापुर विधायक मिले। उन्होंने अधिशासी अधिकारी की शिकायत कर उनका स्थानांतरण कराने की मांग की। फिलहाल विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है।

बताते चलें कि नगर पालिका ने यूजर चार्जेज लगाना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त गृह कर भी बढ़ा दिया है। नगर की जनता पर अत्यधिक टैक्स बढ़ने का नगर के व्यापारियों एवं सभासदों ने विरोध किया। उन्होंने इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और यूजर चार्जेज हटाने एवं गृह कर नहीं बढ़ाए जाने की मांग की थी। वहीं, अधिशासी अधिकारी हेमराज ने इस मामले में हस्तक्षेप कर बोर्ड बैठक में यूजर चार्जेज हटाने का हक नहीं होने की जानकारी दी। जिस पर व्यापारियों में आक्रोश है। इस बाबत वे हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से मिले। व्यापारी डॉ. फराहीम ने बताया कि वह विधायक से व्यापारियों के साथ मिले थे। उन्होंने पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूर्व में विधायक भी यूजर चार्जेज नहीं लगाए जाने का व्यापारियों एवं नगर की जनता को आश्वासन दे चुके हैं। इसके बावजूद लगातार टैक्स वसूला जा रहा है। व्यापारियों ने विधायक से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की। इस बाबत विधायक दिनेश खटीक ने फिलहाल व्यापारियों को आश्वासन दिया है। वहीं, सभासद सलेखचंद का कहना है कि सरकार यदि कोई टैक्स जनता पर लगाती है। सरकार को दिखता है कि जनता पर भार पड़ रहा है तो वह उसे घटा देती है। इसी तरह बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर टैक्स को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। वहीं, विधायक दिनेश खटीक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उनके पीए रूपेंद्र ने बताया कि विधायक दिनेश खटीक बाहर गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारी विधायक से मिलने आए थे, लेकिन उनके बीच क्या वार्ता हुई इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
व्यापारियों ने विधायक से की अधिशासी अधिकारी का तबादला कराने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed