फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतुल पधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधि त किया।

अतुल पधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधि त किया।

Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अतुल पधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधि त किया।
फलावदा। सपा कार्यकर्ताओं की सामाजिक न्याय रैली में अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। राजनीतिक लोगों का काम जनता की सेवा करना है। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बोले।
विज्ञापन

बस स्टैंड के समीप ईसा की मार्केट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार में भूमाफिया हैं। जनता अपनी भूमि को संभालकर रखे, कभी भी कब्जा हो सकता है। सपा सरकार ने गरीबों के लिए पेंशन लागू की थी उसको भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। इसलिए जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सूबे में आजकल बसपा और सपा का गठबंधन है। आगामी सरकार गठबंधन की होगी। भाजपा सरकार ने जितना विकास पांच साल में किया है उतना महागठबंधन की सरकार तीन माह में करके दिखाएगी। चुनाव से पहले जातिवाद का विवाद भी कराया जा सकता है। इसलिए जनता बहकाए में न आए। प्रदेश सरकार से अंकुर सिपाही को शहीद का दर्जा दिलाने तथा परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद आदि किए जाने की मांग की। पूर्व चेयरमैन पुत्र सैय्यद ईशा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर नितिन कटारिया, रिजवान, शाहरुख, प्रवीण नेडू, कल्लू कुरैशी, सुखपाल, वीर सिंह मोघा, शाहिद अंसारी, आसू कुरैशी, हाजी जरीफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता रैली निकाली
फलावदा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यहां प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं तथा लोगों को वोट के महत्व से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed