{"_id":"5c363fccbdec2256c4553e3c","slug":"171547059148-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में युवक ने अपनी जीभ काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में युवक ने अपनी जीभ काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घायल को भेजा जिला अस्पताल, गंभीर हालत में मेरठ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड पर मेरठ की तरफ से आ रही बस में सवार युवक ने चलती बस में ही धारदार हथियार से अपने प्राइवेट अंग और जीभ काट डाली। युवक के खुद को लहूलुहान करते देख बस में यात्रियों में दहशत पसर गई। युवक की पहचान चरथावल के गांव घिस्सूखेड़ा निवासी के रूप में हुई है, जो मनोरोगी बताया जा रहा है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर मंगलवार देर रात एक बस मेरठ से ओर से शहर में आ रही थी। रात 9.20 बजे बस एक स्कूल के पास पहुंची। बस में सवार एक युवक ने चलती बस में अचानक कहीं से धारदार हथियार निकाला और उससे खुद को ही लहूलुहान करना शुरू कर दिया। युवक द्वारा खुद को घायल करते देख चलती बस में सवार मुसाफिरों में अफरातफरी मच गई। युवक ने खुद धारदार हथियार से अपनी जीभ व प्राइवेट अंग को काट डाला। यह देख बस चालक व परिचालक ने बस को महावीर चौक पर रोककर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इस पर हिमांशु नामक सिपाही तत्काल घायल को जीप से जिला अस्पताल ले गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान चरथावल के गांव घिस्सूखेड़ा निवासी के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि चलती बस में खुद को घायल करने वाला युवक मनोरोगी बताया जा रहा है, जो कई महीने से बीमार था। गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।