{"_id":"5b296c7a4f1c1b5d748b5b4e","slug":"171529441402-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष भल्ला से मिले अश्वनी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष भल्ला से मिले अश्वनी त्यागी
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशुतोष भल्ला से मिले अश्वनी त्यागी
मेरठ। भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मंगलवार को होटल ब्रुवेरा के मालिक आशुतोष भल्ला से बाईपास स्थित उनके होटल पर मिले। इस दौरान उन्होंने आशुतोष भल्ला को केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताने के साथ उपलब्धियों पर संकलित पुस्तक भेंट की और 2019 के लिए समर्थन मांगा।
वहीं दूसरी तरफ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने क्रिकेटर करन शर्मा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तक भेंट की और समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और भाजपा नेता गणेश अग्रवाल मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने भी मंगलवार को संपर्क फार समर्थन के तहत सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता बीबी शर्मा, डॉ. कपिल सेठ, डॉ. राहुल नेहरा, डॉ. सुभाष यादव से संपर्क करते हुए उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिका भेंट की। इस दौरान ललित विश्नोई, ललित गुप्ता, प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।