फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिड-डे मिल मामले में बीएसए ने लिया संज्ञान

मिड-डे मिल मामले में बीएसए ने लिया संज्ञान

Thu, 26 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मिड-डे मिल मामले में बीएसए ने लिया संज्ञान
मिड-डे मील मामले में बीएसए ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कालेज में मिड-डे मिल मामले में बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को राम सहाय के छठी से सातवीं कक्षा के बच्चों ने नए सत्र में कालेज में मिड-डे मील न पहुंचने की बात कही थी। बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया तो विभाग हरकत में आया। बीएसए ने मिड-डे मिल जिला समन्वयक राकेश नागर को राम सहाय कालेज भेजकर मामले में जांच के निर्देेश दिए। जिसके बाद राकेश नागर ने कालेज जाकर मामले में प्रधानाचार्य सुखनंदन त्यागी से पूछताछ की। जिसको लेकर प्रधानाचार्य ने कालेज में मिड-डे मील जाने की बात कही। हालांकि बुधवार को प्रधानाचार्य ने मिड-डे मील प्रभारी न होने के कारण खाना लेने से इंकार किया था। ऐसे में मिड-डे मील जिला समन्वयक कालेज में मिड-डे मील वितरण करने वाली एनजीओ मानव सेवा समिति संभल को नोटिस जारी करने जा रही है। मामले में बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने सख्त निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। बीएसए के अनुसार कालेज स्टाफ मिड-डे मील नहीं ले रहा था। तो एनजीओ सदस्यों को मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग को देनी चाहिए थी।

खास बातें:
एनजीओ को नोटिस जारी करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed