{"_id":"5acd17564f1c1b1e3d8b4757","slug":"171523390294-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस हादसे पर किया शोक व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस हादसे पर किया शोक व्यक्त
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बस हादसे पर किया शोक व्यक्त
मेरठ। हिमाचल प्रदेश में हुए दर्दनाक हादसे पर इदरीसी समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को तारापुरी स्थित कासिम पब्लिक स्कूल में इदरीसी समाज वेलफेयर सोसायटी की एक शोक सभा हुई। जिसमें अजीमुद्दीन ने बताया कि हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्कूल की बस खाई में गिर गई जिस कारण 24 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और अनेक बच्चे घायल हुए। उन्होंने इस हादसे को दुखद एवं दर्दनाक बताया। सभा में मोहम्मद फुरकान इदरीसी ने हादसे में घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की दुआ कराई। सभा की अध्यक्षता मौ.मुस्तकीम ने की व संचालन शमीम वली ने किया। बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चों को श्रद्घांजलि दी। शोक सभा में इदरीसी समाज के यामीन, शाहिद, डॉ. मकसूद, जमालुद्दीन, यूनुस, असलम, सलीम, मईनुद्दीन, हाजी ताहिर, शकील, सरफराज, हाजी हनीफ, हकीम अनवार आदि रहे।