{"_id":"5aaad6dd4f1c1ba8768b5af7","slug":"171521145565-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरा गार्डन में अवैध निर्माण, गंगानगर में मंडप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरा गार्डन में अवैध निर्माण, गंगानगर में मंडप सील
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरा गार्डन में अवैध निर्माण, गंगानगर में मंडप सील
मेरठ/गंगानगर। एमडीए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इरा गार्डन में अवैध निर्माण तो गंगानगर मवाना रोड स्थित अम्हेड़ा क्षेत्र में दो विवाह मंडप सील कर दिए।
इरा गार्डन में शहजाद द्वारा एन-60 इरा गार्डन में किए गए अवैध निर्माण को एमडीए के जोनल अधिकारी के आदेश पर सील कर दिया गया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान जोन-ए के अधिकारी करनवीर सिंह, नोडल अधिकारी नीरज कुमार, निहाल सिंह, महादेव शरण व अवर अभियंता राजेश त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, एमडीए की जोन बी के अधिकारी मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम मवाना रोड अम्हेड़ा स्थित श्रीराम फार्म हाउस पहुंची। वहां टीम ने मंडप पर सील लगा दी। उसे बाद अम्हेड़ा रोड बिजलीघर के सामने स्थित जीटूएस बैंक्वेट पर भी सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने मंडप के बाहर नोटिस भी लगा दिया। गंगानगर क्षेत्र में 12 विवाह मंडप हैं। इनमें से ज्यादातर हाइवे पर स्थित हैं। कुछ मंडपों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। विवाह समारोहों के समय सड़क को ही पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
खास बातें:
एमडीए केे जोन ए और बी के अधिकारियों ने की कार्रवाई