{"_id":"5a946f6a4f1c1b641f8b7e52","slug":"171519677290-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्शनिक स्\nथल बना राष्ट्रोदय का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दार्शनिक स् थल बना राष्ट्रोदय का मंच
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शनीय स्थल बना राष्ट्रोदय का मंच
जनता के लिए दो दिनों के लिए खोले गये हैं मंच के रास्ते
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जागृति विहार विस्तार योजना में 25 फरवरी को हुए राष्ट्रोदय समागम ने लोगों के दिलों पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। 35 फीट ऊंचे मंच को देखने के लिए सोमवार को भी लोगों का तांता लगा रहा। संघ की ओर से दो दिन के लिए मंच पर जाने की छूट दी गई है। लोग मंच पर जाकर सेल्फी ले रहे हैं।
सोमवार को सुुबह से ही लोगों की भारी भीड़ मंच देखने को उमड़ पड़ी। लोग पूरे परिवार को लेकर समागम स्थल पहुंचे मंच पर सेल्फी ली। शास्त्रीनगर निवासी विनोद कुमार अरोड़ा ने बताया उनके बेटे आर्यन ने अखबारों और टीवी में मंच देखा तो जिद करने लगा। दो दिन पहले पेपर में पढ़ा कि दो दिन के लिए मंच पर एंट्री रहेगी। तो विनोद कुमार परिवार को लेकर जागृति विहार पहुंच गये। इसके अलावा शहर के अलग अलग क्षेत्रों से लोगों ने भारी संख्या में मंच पर सेल्फी लेकर आनंद लिया। सोमवार को मंच और स्थल पूरी तरह पुलिस सुरक्षा में ही रहा। जबकि मंगलवार को भी मंच जनता के लिए खुला रहेगा। बुधवार को मंच को हटाने को लेकर कार्य शुरू किया जा सकता है।