फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब पासपोर्ट सेवा केंद्र में मथुरा, फैजाबाद से पिछड़ा मेरठ

अब पासपोर्ट सेवा केंद्र में मथुरा, फैजाबाद से पिछड़ा मेरठ

Tue, 23 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अब पासपोर्ट सेवा केंद्र में मथुरा, फैजाबाद से पिछड़ा मेरठ
मेरठ। स्मार्ट सिटी की परीक्षा से बाहर हो चुका मेरठ अब पासपोर्ट सेवा केंद्र की दौड़ में भी मथुरा और फैजाबाद से पिछड़ गया है। प्रधान डाकघर में केंद्र खोलने के लिए आठ माह से फाइल लटकी है। लेकिन केंद्र शुरू होना तो दूर, इस लेटलतीफी का कोई कारण बताने के लिए भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन

साल 2017 में मंडल मुख्यालयों के डाकघरों पर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की योजना शुरू हुई थी। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत डाक विभाग द्वारा केंद्र शुरू करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा जबकि स्टाफ आदि संसाधन विदेश मंत्रालय द्वारा। फिलहाल स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय स्तर से ही व्यवस्था होनी थी। मई 2017 में कैंट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर को केंद्र के लिए जगह की व्यवस्था कर पासपोर्ट केंद्र गाजियाबाद को अवगत कराने को कहा गया था।
विज्ञापन

डाकघर के अधिकारियों ने प्रधान डाकघर भवन के नजदीक ही बीएसएनएल आफिस से सटे भवन को बताए गए मानकों के अनुसार तैयार कराकर जुलाई में रिपोर्ट पासपोर्ट आफिस गाजियाबाद भेज दी थी। अक्तूबर माह में पासपोर्ट केंद्र गाजियाबाद की टीम ने इसका स्थलीय निरीक्षण भी किया था। लेकिन उसके बाद से यहां केंद्र शुरू करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराना तो दूर कोई ठोस जवाब तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की तरह ना हो जाए धोखा
झांसी, फैजाबाद, मथुरा जिलों में ये केंद्र शुरू हो चुके हैं। ऐसे में मेरठ वासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्हें लगने लगा है कि कहीं स्मार्ट सिटी की तरह पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी मेरठ के साथ धोखा न हो जाए। लोगों का मानना है कि ये सब सुविधाएं भी मजबूत राजनीतिक पैरवी से ही मिलती है। हो सकता है कि दूसरे जिलों की पैरवी मेरठ से मजबूत रही हो, इसलिए वहां ये केंद्र खुल गए हैं।
गाजियाबाद से होगी प्रक्रिया
हमसे पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने के लिए बिल्डिंग उपलब्ध कराने को कहा गया था। जिसे तैयार कराकर रिपोर्ट पासपोर्ट आफिस गाजियाबाद को भेज दी है। उनकी टीम भी यहां आकर भवन देख गई थी। अब आगे की प्रक्रिया उनके स्तर से ही होगी। -एसके त्रिवेदी, सीनियर पोस्टमास्टर कैंट डाकघर

धीरे-धीरे सब काम होते हैं
पासपोर्ट सेवा केंद्र की प्रक्रिया चल रही है। धीरे-धीरे सब काम होते हैं। मेरठ में भी ये केंद्र जल्द खुल जाएगा। मेरे स्तर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद मेरठ
खास बातें
आठ महीने से लटकी है प्रधान डाकघर में केंद्र खोलने की प्रक्रिया
फैजाबाद, मथुरा जिलों में भी खुल गए केंद्र, मेरठ का अता-पता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed