फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंट बोर्ड पहुंचा सीईई की बहाली का न्यायालय आदेश

कैंट बोर्ड पहुंचा सीईई की बहाली का न्यायालय आदेश

Wed, 27 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड पहुंचा सीईई की बहाली का न्यायालय आदेश
मेरठ। बंगला नंबर 210 बी में आरआर मॉल के मामले में निलंबित चल रहे सीईई अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से तो राहत मिल गयी है। लेकिन कैंट बोर्ड में वापसी का निर्णय बोर्ड में लिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर बोर्ड बैठक बुलाने की तैयारी शुरू हो गयी है। क्योंकि हाईकोर्ट का आदेश भी मंगलवार को कैंट बोर्ड पहुंच गया।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल पर कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 की सुबह चार बजे बुलडोजर चला दिया था। तीन मंजिली इमारत के सभी पिलर काटकर कच्चे होने के कारण इमारत भरभराकर गिर पड़ी थी। जिसमें पांच लोग दब गए थे। इनमें से चार लोगों के शव मलबे से निकाले गए थे। जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

घटना के आरोप में कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव, सीईई अनुज सिंह, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, अवर अभियंता अवधेश यादव, योगेश यादव, अरविंद गुप्ता सहित अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। सीईई अनुज सिंह को छह माह से अधिक समय जेल में गुजारना पड़ा था। जेल से आने के बाद अनुज सिंह की कैंट बोर्ड में बहाली नहीं हो सकी थी। उसके बाद सीईई हाईकोर्ट पहुंच गए थे। दो दिन पहले ही हाईकोर्ट ने सुनवाई करके अनुज सिंह को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को न्यायालय का आदेश कैंट बोर्ड ऑफिस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीईओ राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। लेकिन यह मामला बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड को ही अंतिम कार्रवाई का अधिकार है। शीघ्र ही बोर्ड बैठक बुलायी जाएगी।
खास बातें
- अब बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है तैनाती का मामला
- बंगला नंबर 210 बी ध्वस्तीकरण के मामले में हुए थे निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed