फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा से नदीम और केपी को बाहर का रास्ता दिखाया

बसपा से नदीम और केपी को बाहर का रास्ता दिखाया

Sun, 25 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बसपा से नदीम और केपी को बाहर का रास्ता दिखाया
मेरठ। बसपा में अब नदीम चौहान और केपी मावी को निष्कासित कर दिया गया है। नदीम सिवालखास विस क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, तो मंडल में गुर्जर समाज के लोगों को जोड़ने के लिए केपी मावी को लगाया गया था।
विज्ञापन

बसपा में कभी भी किसी का भी निष्कासन हो सकता है। अधिकतर का कारण एक ही रहता है, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहना। इस बाबत जिलाध्यक्ष मोहित कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उच्च निर्देशों पर यह कदम उठाया गया है। नदीम चौहान दरअसल उस समय से चर्चा में आए थे, जब बसपा में राष्ट्रीय महासचिव रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को हटाया गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुद कहा कि सदस्यों पर सदस्यता शुल्क की किताबें थी। खास तौर पर नदीम का नाम आया कि उन्होंने शुल्क और किताबें जमा नहीं की थीं। इस बाबत जब नसीमुद्दीन से हिसाब मांगा गया तो उन्होंने नदीम का नाम लिया। कहा कि वहां से अभी किताबें जमा नहीं की गई। बसपा सुप्रीमो ने नदीम को सामने पेश करने को कहा तो नसीमुद्दीन नदीम को पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

यह मामला तभी से भीतर ही भीतर पक रहा था। नसीमुद्दीन को तो बाहर कर दिया गया। लेकिन अंदरूनी जांच भी की जा रही थी। हालांकि नदीम का कहना है कि वह तो हिसाब-किताब पूरा कर चुके। नदीम लगातार बैठकों में भी सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे थे। लेकिन रविवार को अचानक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मावी को भी हटाया
गुर्जर समाज को जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर कुशलपाल मावी को लगाया गया था। उन्हें भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी से ही जोड़ा जा रहा है। नदीम के साथ ही अचानक उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। दरअसल बसपा में यह पहली बार नहीं हो रहा है। पूर्व सांसद शाहिद अखलाक से लेकर तमाम ऐसे दिग्गजों को पार्टी से निष्कासित किया गया है जो अहम भूमिका में नजर आ रहे थे। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भी कई को निष्कासित किया गया।

कोट
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के जो लोग समर्थक थे, वे तो उनके साथ चले ही गए। मेरी भी समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे क्यों हटाया गया। मैंने बसपा सुप्रीमो से मिलने का समय मांगा है। मैं उनके सामने ही अपनी बात रखूंगा कि आखिर मेरी क्या गलती है? मैं तो बसपा का वफादार सिपाही हूं। -नदीम चौहान
खास बात
- नसीमुद्दीन प्रकरण में सदस्यता की किताब जमा न करने पर चर्चा में आए थे
- नदीम के साथ ही केपी मावी को भी दिखाया बाहर का रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed