फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17 criminals in jail turned millionaires in meerut

पश्चिमी उत्तर प्रदेशः जेल में रहते 17 अपराधी बन गए करोड़पति, सलाखों के पीछे से चलाते हैं गिरोह

Sat, 07 Nov 2020 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा गजेंद्र चौधरी, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2020 02:10 AM IST
सार

  • 10 साल से भी ज्यादा हो गए अधिकांश बदमाशों को जेल में बंद रहते हुए
  • सक्रिय हैं गिरोह, गुर्गों से करा रहे वारदात, अवैध संपत्ति जब्ती करने का अभियान फ्लॉप

विज्ञापन
17 criminals in jail turned millionaires in meerut
जेल...

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 बदमाश जेल में रहते हुए करोड़पति बन गए। इन शातिरों के गिरोह सक्रिय हैं। जेल में रहते हुए भी हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती वसूलने जैसे अपराध अपने गुर्गों से कराकर करोड़ों की संपत्ति बना ली। यही नहीं, कई मामलों में मध्यस्थता कर भी मोटी रकम वसूली। शासन स्तर से इन अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने का अभियान 2-3 दिन चलकर ही फ्लॉप हो गया। 

विज्ञापन


शातिर सुनील राठी, धर्मेंद्र, संजीव जीवा, सुशील मूंछ, योगेश भदौड़ा, उधमसिंह भूपेंद्र बाफर, मुकीम काला, सारिक, फाईक, भूपेंद्र बाफर, मीनू, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, सिंहराज भाटी, रणदीप भाटी, उमेश पंडित जेल में भी सक्रिय हैं। इनमें कई अपराधी तो दस साल से भी ज्यादा समय से जेल में हैं। इसके बावजूद भी करोड़पति बन गए। इन बदमाशों की सूची शासन ने तलब की थी। अपराध के बल पर अर्जित की गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान तो चला। लेकिन स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर आ गई। बदमाश जेल से गिरोह चला रहे हैं और पुलिस सो रही है। 
विज्ञापन


जेल में सुरक्षित मान रहे बदमाश
जेल में बंद शातिर बदमाश खुद को सुरक्षित मान रहे हैं। कई मुकदमों में बरी होने बावजूद जमानत पर बाहर आने को तैयार नहीं है। जेल में रहकर आसानी से अवैध संपत्ति अपने परिचितों या परिजनों के नाम की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मुठभेड़, बढ़ रहीं वारदात
मार्च 2017 में योगी सरकार बनने के बाद मेरठ जोन में 75 बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए। 1730 से ज्यादा बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जबकि 5 हजार से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार हुए। इसके बावजूद अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिम के कई जिलों में में लूट, डकैती, हत्या की वारदात हो रही हैं। हाफ एनकाउंटर की हवा ही निकल चुकी है। 

चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
पुलिस-प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत बागपत में सुनील राठी, धर्मेंद्र किरठल, मेरठ में योगेश भदौड़ा व शराब माफिया रमेश प्रधान की करीब चार करोड़ की संपत्ति जब्त की। इसके अलावा कई बदमाशों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया जारी होना बताया गया।


अभियान बंद नहीं हुआ
अपराध से अर्जित बदमाशों की संपत्ति जब्त करने का अभियान बंद नहीं हुआ है। जोन के शातिर अपराधी निशाने पर हैं। उनकी अवैध संपत्ति पर नजर है। -राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed