फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16.50 lakhs were grabbed in the name of two plots.

Meerut News: दो प्लॉट के नाम पर 16.50 लाख हड़पे

Mon, 15 Dec 2025 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
16.50 lakhs were grabbed in the name of two plots.
-पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सोहनलाल ने चार आरोपियों पर दो प्लॉट दिलाने के नाम पर 16.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। सोमवार को सोहनलाल ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सोहनलाल को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
माधवपुरम निवासी सोहनलाल ने सोमवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि सितंबर 2024 में उसकी मुलाकात चार आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने सिविल लाइन में एक प्लॉट दिखाया था। सोहनलाल ने प्लॉट का सौदा 1.17 करोड़ रुपये में तय किया था। सोहनलाल ने अक्तूबर 2024 में एक आरोपी के खाते आरटीजीएस के द्वारा पांच लाख रुपये डाल दिए थे। सोहनलाल ने चार बार में आरोपियों के खाते में 10 लाख रुपये डाले थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने 11 महीने में प्लॉट का बैनामा करने के लिए कहा था। इसी बीच आरोपियों ने अक्तूबर में ही दिल्ली रोड पर भी सोहनलाल को एक प्लॉट दिखाया था। प्लॉट के नाम पर आरोपियों ने सोहनलाल से दो बार में 6.50 लाख रुपये ले लिए थे। सोहनलाल ने दोनों प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा था। बैनामे के नाम पर आरोपी टाल-मटोल करने लगे। सोहनलाल ने आरोपियों से पैस वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी डॉ.विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। थाना पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed