{"_id":"5cd5e872bdec22076d2049b8","slug":"161557522546-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक के बहाने महिलाओं से हो रही छेड़छाड़, सीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग वॉक के बहाने महिलाओं से हो रही छेड़छाड़, सीओ से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्निंग वॉक के बहाने महिलाओं से हो रही छेड़छाड़, सीओ से शिकायत
मवाना। तहसील रोड स्थित मैदान में मार्निंग वॉक के लिए आने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ सुबह सवेरे कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे है। मामले की जानकारी मिलने पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सीओ मवाना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर में छेड़छाड़ की घटना आम होती जा रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाते दिखती है। महिलाएं व युवतियां अब मार्निंग वॉक पर जाने से कतरा रहीं है। दरअसल कुछ दिनों से कुछ युवक तहसील रोड स्थित मैदान पर पहुंच जाते है और यहां मार्निंग वॉक के लिए आने वाली महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करते है। महिलाओं के विरोध करने पर मनचले उनसे अभद्रता, गाली गलौज करते है। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने सीओ मवाना को प्रार्थना पत्र सौंपा और युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि पूर्व में भी छेड़छाड़ को लेकर नगर में कई बार छात्र गुटों में संघर्ष व फायरिंग की घटना हो चुकी है। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जायेगी। छेड़छाड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।