{"_id":"5cb640abbdec22147609ff49","slug":"161555447979-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : हर सीट पर दो से ज्यादा दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : हर सीट पर दो से ज्यादा दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड : हर सीट पर दो से ज्यादा दावेदार
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा में हर सीट पर दो से ज्यादा अभ्यर्थी दावेदार हैं। परीक्षा में 5.66 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, जबकि प्रदेश भर के 2210 कॉलेज में 1.96 लाख सीट उपलब्ध हैं।
इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा में उम्मीद से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया है। नौ लाख नौ हजार 209 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से पांच लाख 66 हजार 400 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश के 2210 कॉलेज में बीएड की 1.96 लाख सीटें उपलब्ध हैं। 11 मई तक मान्यता के बाद कुछ नए कॉलेज भी इसमें शामिल हो जाएंगे। इस तरह प्रत्येक सीट पर दो से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच दावेदारी है। इसमें सरकारी कॉलेज में दावेदार ज्यादा होंगे लेकिन इस बार निजी कॉलेज की सीटें भी भर जाने की उम्मीद है।
निजी कॉलेजों को मिलेगी राहत
पिछले सत्र में निजी कॉलेजों में बीएड की काफी सीटें खाली रह गई थीं। मगर इस बार बड़ी तादाद में आवेदन आने के चलते इन कॉलेज की सभी सीटें भरने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि बीएड चार साल का होने की चर्चा के चलते ही इतनी बड़ी तादाद में आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
15 मई तक घोषित होगा परीक्षा परिणाम
बीएड की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 15 जिलों में आयोजित कराई गई थी। इसमें बरेली के अलावा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जिले शामिल थे। अधिकांश जिलों से परीक्षा सामग्री सोमवार रात तक विश्वविद्यालय पहुंच गई। परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि 15 मई तक इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। मूल्यांकन किसी एजेंसी के जरिये कराया जाएगा।