{"_id":"5cb1fa8fbdec22068c42ac04","slug":"161555167887-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने जारी की अहम तिथियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने जारी की अहम तिथियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने से पहले जारी की तारीखें
- बोर्ड ने बढ़ाई पेनाल्टी की फीस
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले ही कंपार्टमेंट, पुनर्मूल्यांकन, फोटोकॉपी व अंकों के सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर लगने वाली लेट फीस पिछले साल से बढ़ा दी है। वहीं परीक्षा परिणाम आने से पहले कंपार्टमेंट सहित अन्य आवेदनों की तारीखें आने से छात्रों व स्कूलों को फायदा रहेगा। अभी तक बोर्ड रिजल्ट आने के दूसरे दिन ये तिथियां जारी करता था। हालांकि बोर्ड ने अभी अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) के संबंध में कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है।
1. अंकों क ा सत्यापन
10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के दूसरे दिन ही बोर्ड की बेवसाइट पर अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने का लिंक खुल जाएगा। छात्र लिंक ओपन होने के आगामी पांच दिन तक शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकता है। प्रति विषय 500 रुपये शुल्क तय किया है। यदि छात्र को किसी विषय में अपने अंकों को लेकर कंफ्यूजन हैं तो वह सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। 10वीं, 12वीं दोनों ही कक्षाओं के लिए शुल्क समान है।
2. कॉपी की फोटोकापी
परिणाम आने के ठीक 17 दिन बाद फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने का लिंक साइट पर आ जाएगा। आवेदन करने के लिए केवल दो दिन का वक्त मिलेगा। अंतिम तिथि लिंक ओपन होने के दूसरे दिन शाम 5 बजे तक रहेगी। छात्र सभी विषयों की कॉपियों की फोटोकॉपी लेने के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन ही होगा। दसवीं के छात्रों के लिए प्रति विषय शुल्क 500 रुपये व बारहवीं के छात्रों के लिए 700 रुपये है। छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेना चाहता है तो इस सेगमेंट में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
3. पुनर्मूल्यांकन
परीक्षा परिणाम आने के 21 दिन बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू होंगे। इसके लिए केवल एक दिन का वक्त मिलेगा। दूसरे दिन शाम 5 बजे तक ही आवेदन होगा। दसवीं, बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के छात्रों के लिए शुल्क समान है। शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न रखा है। यदि छात्र किसी एक विषय को दोबारा जांचने का आवेदन करता है तो 100 रुपये भुगतान करना होगा।
4. कंपार्टमेंट
यदि छात्र किसी विषय में फेल है तो कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकता है। परीक्षा परिणाम आने के स्कूल के जरिए कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करेगा। छात्र स्कूल को कंपार्टमेंट की सूचना देगा। स्कूल अपने पोर्टल के जरिए बोर्ड को छात्रों के कंपार्टमेंट का आवेदन करता है। प्रति भारतीय छात्र प्रति विषय शुल्क 300 रुपये व विदेशी छात्रों के लिए 2000 रुपये प्रति विषय शुल्क तय है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून है। 7 जून से 12 जून के बीच आवेदन करने पर 1000 रुपये प्रति छात्र लेट फीस भी भरना होगा। यदि आवेदन 13 जून से 15 जून के बीच किया तो 5000 रुपये प्रति छात्र लेट फीस भी देनी होगी। बोर्ड ने तीन तिथियां दी हैं। प्राइवेट और रेग्युलर दोनों ही छात्रों के लिए समान शुल्क व तिथियां रहेगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा 15 या 17 जुलाई को होती है। बोर्ड ने इस वर्ष पेनाल्टी का शुल्क पिछले साल से बढ़ा दिया है।
5. इंप्रूवमेंट
यदि छात्र के किसी विषय में नंबर कम आए हैं किसी एक विषय में अपनी पसंद के विषय में इंप्रूवमेंट भर सकता है, कंपार्टमेंट के साथ ही इंप्रूवमेंट की भी परीक्षा होगी। लगभग 15 जून के आसपास भरे जाएंगे। इसकी तिथियां व शुल्क अभी बोर्ड ने जारी नहीं किया है।
परिणाम के अगले दिन बेवसाइट पर आएगा लिंक
बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के ठीक दूसरे दिन ही सीबीएसई की बेवसाइट पर एक लिंक जारी कर दिया जाएगा। इस लिंक के जरिए छात्र अपनी शिकायत क ा आवेदन कर सकते है। बोर्ड ने सर्कु लर में जो तिथियां जारी की हैं उन तिथियों पर संबंधित शिकायत के लिए आवेदन होगा। छात्र बेवसाइट पर उस लिंक पर जाएगा। इसमें छात्र की जन्मतिथि, स्कूल कोड व रोल नंबर से लॉगिन होगा। छात्र की सारी सूचनाएं आ जाएंगी। छात्र किस विषय के लिए कौन सी सुविधा के लिए आवेदन करना चाहता है यह पूछा जाएगा। चालान के जरिए ई-भुगतान होकर आवेदन स्वीकार हो जाएगा। जिसका संदेश छात्र को ईमेल व मोबाइल संदेश से मिलेगा। बाद में परीक्षा तिथि की जानकारी भी साइट से ही मिलेगी।
सर्वर पर नहीं बढ़ेगा लोड
सहोदय के सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि बोर्ड ने इस बार अंकों के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन, कंपार्टमेंट के लिए जो भी आवेदन किए जाएंगे उसमें तारीखों का अच्छा अंतर दिया है। आवेदन करने की अंतिम तिथियों में भी अंतर है इससे बोर्ड के सर्वर पर लोड नहीं बढ़ेगा। हर वर्ष बोर्ड, फाइनल रिजल्ट आने के बाद ये तारीखें जारी करता था। फिर एक साथ सारे आवेदन होते थे और बेवसाइट पर इतना लोड हो जाता था कि फार्म भरने में परेशानी आती थी। लेकिन इस बार ऐसी परेशानी नहीं होगी।