कार्यशाला में बैंकों से ऋण संबंधी जानकारी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा ब्लाक के गांव कुनकुरा, मुरलीपुर, पंचगांव पट्टी में एक दिवसीय उद्यम जागरूकता कार्यशाला सोसायटी फॉर सोशल वैंचर्स द्वारा सीसीएस बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र पंजोखरा शामली व खादी ग्राम उद्योग के सहयोग से आयोजित की गई। मुख्य कार्यकारी सुनीता गोयल ने ग्रामीणों को खनिज, वन, कृषि, खाद्य, रसायन, गैर परंपरागत ऊर्जा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर 18 साल से ऊपर के महिला पुरुष प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में कुल परियोजना लागत का 25 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान का प्रावधान है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, डा. राम सिंह, मेहराजुद्दीन, प्रधान भोपाल सिंह व सुरेश आदि मौजूद रहे।
रतिराम मावी ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार
बहसूमा। नवजीवन किसान इंटर कालेज बहसूमा के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य पद का कार्यभार वरिष्ठ प्रवक्ता रतिराम मावी ने ग्रहण किया। इस दौरान प्रबंध संचालक निर्विकार आनंद आदि उपस्थित रहे।विज्ञापन
-राजकुमार - शिवानंद शर्मा