{"_id":"5c82df7ebdec2214031bb11b","slug":"161552080766-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति विहार सेक्टर आठ में पानी की पाइप लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृति विहार सेक्टर आठ में पानी की पाइप लाइन फटी
विज्ञापन
जागृति विहार सेक्टर आठ में फटी पानी की लाइन
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर आठ में पानी की मुख्य पाइप लाइन फट गई। जिससे गलियों में जलभराव हो गया। काफी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। जिसके कारण पानी के लिए जनता परेशान रही। नगर निगम ने शनिवार को पाइप लाइन ठीक करने का आश्वासन दिया है।
सोमदत्त विहार की तरफ जाने वाले मार्ग पर जागृति विहार सेक्टर आठ में शुक्रवार शाम पानी की पाइप लाइन फट गई। थोड़ी ही देर में मुख्य मार्ग पर ही नहीं बल्कि गलियों में भी जलभराव हो गया। गलियों में जलभराव के कारण जहां लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। वहीं काफी परिवारों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। जनता नगर निगम के कंट्रोल रूम पर फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। नगर निगम जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सिंहल का कहना है कि ट्यूबवेल बंद करा दी गई है। शनिवार को पाइप लाइन ठीक कराने का काम किया जाएगा। लोगों को समय पर पानी मिल सकेगा।