फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुरक्षा के नाम पर सामान्य घड़ी नहीं उतरवा सकते स्कूल

सुरक्षा के नाम पर सामान्य घड़ी नहीं उतरवा सकते स्कूल

Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के नाम पर सामान्य घड़ी नहीं उतरवा सकते स्कूल
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन


सीबीएसई परीक्षा : सुरक्षा के नाम पर घड़ी नहीं उतरवा सकते स्कूल
अंग्रेजी के पेपर के फीडबैक पर सीबीएसई ने छात्रों के हित में जारी किया निर्देश
एनॉलाग घड़ी, ट्रांसपेरेंट, पानी की बोतल ले जाने की नहीं मनाही

मेरठ। सीबीएसई परीक्षा में छात्रों को सामान्य घड़ी पहनकर परीक्षा देने से कोई स्कूल नहीं रोक सकता। परीक्षा की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए बोर्ड ने इलेक्ट्रानिक डिवाइस, केलकुलेटर और स्मार्ट घड़ी पहनने पर रोक लगाई है। लेकिन सामान्य घड़ी (एनॉलाग वॉच) पहनकर परीक्षा देने में कोई रोक नहीं है।
2 मार्च को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर हुआ। पेपर में स्कूलों ने गोपनीयता के नाम पर इतनी सख्ती बरती कि छात्रों से सामान्य घड़ियां भी उतरवा लीं, जबकि बोर्ड की ओर से पहले ही इलेक्ट्रानिक डिवाइस व स्मार्ट घड़ियों को परीक्षा कक्ष में लेकर जाने पर रोक थी। वहीं परीक्षा कक्षों में भी दीवार घड़ी की व्यवस्था नहीं थी। घड़ी हाथ में न होने पर छात्रों को टाइम मैनेजमेंट में बहुत समस्या हुई। कई छात्रों व अभिभावकों ने शिक्षकों से शिकायत की और सीबीएसई को यह फीडबैक दिया कि छात्र बिना घड़ी के टाइम कैसे मैनेज करें। अंग्रेजी का पेपर तो ठीक है लेकिन केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, अकाउंट्स के केलकुलेटिव पेपर्स में छात्र बिना घड़ी के टाइम मैनेज नहीं कर सकते। बोर्ड ने छात्रों से मिले फीडबैक के बाद सोमवार को दोबारा स्कूल व सिटी कोआर्डिनेटर को निर्देश जारी किए। बोर्ड ने साफ कहा कि सामान्य कलाई घड़ी (पट्टा या चेन वाली) पहनकर छात्र परीक्षा दे सकता है। साथ ही छात्र परीक्षा कक्ष में अपने साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और ट्रांसपेरेंट स्टेशनरी पाउच भी ले सकता है।
विज्ञापन


मूल्यांकन में केवल उपस्थित छात्रों की उत्तर पुस्तिका भेजें
देहरादून। देशभर में कई परीक्षा केंद्रों की ओर से उपस्थित छात्रों के साथ ही अनुपस्थित छात्रों की खाली उत्तर पुस्तिका भी बोर्ड को भेजी जा रही है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि केवल उन्हीं छात्रों की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र को भेजें, जिन्होंने परीक्षा दी है। इसी प्रकार, केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वह दिव्यांग छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को अलग पार्सल से भेजें। वहीं बोर्ड ने कहा है कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर जब तक जरूरी न लगे, किसी छात्र के जूते नहीं उतरवा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के निर्देश का पालन करें
सामान्य घड़ी यानि एनॉलाग रिस्ट वॉच पहनकर छात्र आराम से परीक्षा दे सकता है। इलेक्ट्रानिक वॉच पहनने पर रोक है, लेकिन सामान्य घड़ी पहनकर परीक्षा देने पर कोई मनाही नहीं है। स्कूल छात्रों से सामान्य घड़ी न उतरवाएं। अगर मुमकिन है तो स्कूल कक्षाओं में दीवार घड़ी लगाएं, ताकि छात्रों को समय देखने में आसानी हो। - एचएम राउत, सीबीएसई एग्जाम सिटी कोआर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed