{"_id":"5c6872a6bdec224e1b7f6e7e","slug":"161550348966-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : मुन्नाभाई दबोचा, एक नकलची भी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : मुन्नाभाई दबोचा, एक नकलची भी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा : मुन्नाभाई दबोचा, एक नकलची भी धरा
- जनता इंटर कॉलेज में छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था बाहरी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा देते शनिवार को एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया है। पकड़ा गया आरोपी संदीप कुमार है। वह जनता इंटर कॉलेज अमीनगर भूडबराल में परीक्षार्थी गौरव कुमार की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी 10वीं तक पढ़ा है। इससे पहले किठौर में दो और परीक्षितगढ़ में एक मुन्ना भाई पकड़े जा चुके हैं। अब तक इनकी संख्या चार हो गई है। वहीं, सचल दल ने जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में हाईस्कूल में गणित विषय के पेपर में नकल करते आदित्य सिंह को पकड़ा है।
आधार कार्ड से पकड़ में आया मुन्नाभाई
परतापुर के भूडबराल स्थित जनता इंटर कालेज में शनिवार सुबह पहली पाली की परीक्षा में सचल दल द्वारा एक छात्र का आधार कार्ड चेक किया तो पता चला कि उसका आधार कार्ड सोनीपत का है। दरअसल, वह किसी दूसरे छात्र का पेपर दे रहा था। पकडे़ गए मुन्नाभाई संदीप ने बताया कि वह गगोल में अपने रिश्तेदार के यहां पर आया था। गगोल में कोचिंग चलाने वाले एक टीचर ने ऐसा करने के लिए कहा था। इससे पहले वह दो पेपर दे चुका है। संदीप दिल्ली में दूध की दुकान पर काम करता है और दसवीं पास है। प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा ने बताया कि पकडे़ गए युवक ने एडमिट कार्ड पर भी अपना फोटो चिपकाया हुआ था।
गणित कुछ को लगा आसान, कुछ हुए परेशान
जिले में हाईस्कूल में गणित विषय के पेपर में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कुछ परीक्षार्थियों ने इसे सामान्य पेपर बताया, वहीं कुछ ने इसे कठिन बताया और परेशान रहे। उन्हें कुछ सवालों ने उलझाया। शिक्षकों की भी मिलीजुली प्रतिक्रिया ही रही। अधिकांश ने बताया कि पेपर न ज्यादा मुश्किल था और न ही ज्यादा आसान।
विज्ञापन
2997 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हाईस्कूल में गणित विषय में 23885 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 2754 अनुपस्थित रहे, जबकि 4765 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 243 अनुपस्थित रहीं। इसकेअलावा इंटरमीडिएट में व्यापारिक संगठन का पेपर था, जिसमें 231 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। कृषि भौतिकी एवं जलवायु में 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
सचल दल की छापेमारी बढ़ेगी
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि वह सचल दल केपदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित कर चुकेहैं। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर छापेमारी बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील केंद्रों पर अधिक निरीक्षण किया जाएगा।