{"_id":"5c50bde6bdec22691d36c33e","slug":"161548795366-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाले की सफाई कराने की मांग की
मवाना। नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी लोगों ने मंगलवार को एसडीएम के नहीं होने पर स्टेनों को ज्ञापन सौंपते हुए नाले की सफाई कराने की मांग की। अविप्रकाश, माल सिंह, मोहम्मद इकरार, जहीर, मूलचंद, सतेंद्र, फराईम, राजेश, महेंद्र, अनेश, आशू आदि ने बताया कि मोहल्ला तिहाई से लेकर बाइपास जयसिंहपुर रोड के पुल तक नाला कूड़े से अटा हुआ है। इसके अलावा मोहम्मद जुड्डीवाला से लेकर प्रेमनाथ महाराज के मंदिर तक नाली में कूड़े से अटे हुए है। जिस कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नाले में कूड़ा अटा होने के कारण हर वक्त बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार को लोगों ने एसडीएम के नहीं मिलने पर स्टेनों को ज्ञापन सौंपते हुए नाले की सफाई जल्द कराने की मांग की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि नाले की सफाई जल्द कराई जाएगी।