{"_id":"5c50b962bdec2273771f29a6","slug":"161548794210-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के विकास की रीढ़ हैं उद्योग- अनिल ढींगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के विकास की रीढ़ हैं उद्योग- अनिल ढींगरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के विकास की रीढ़ हैं उद्योग- अनिल ढींगरा
विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट पहुंचकर डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्या
मेरठ। उद्यमियों की शिकायतें और समस्याएं सुनने के लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा मंगलवार को बागपत रोड स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट पहुंचे। उद्यमियों की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग जनपद के विकास की रीढ़ हैं, इसलिए हम सबको मिलकर उद्योगों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। बैठक में अनिल ढींगरा ने कहा कि अधिकारी उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर अपनी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें, ताकि वह परेशान न हो। उन्होंने नगर निगम, एमडीए एवं विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए किवह विकासपरक सोच के साथ उद्योगों को बढ़ावा दें और उद्यमियों की समस्याओं का समय से निराकरण करें।
बैठक में जिलाधिकारी को मोहकमपुर फेस-2 में सकुन हेल्थकेयर सेंटर द्वारा 250 बेड के हेल्थ केयर सेेंटर की स्थापना हेतु एमडीए द्वारा कार्रवाई न करने के संबंध में अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने एमडीए अधिकारी को प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। मेरठ खद्दर एवं टेक्सटाइल वीवर्स कलस्टर विकास समिति द्वारा आवंटित भूमि पर ब्याज माफ करने की मांग की गई।मैसर्स सिजलिंग बेवरेजिस प्रा लि एवं मैसर्स गणेश प्लाटिक पर पीएनबी एवं ओबीसी बैंक द्वारा उनके खातों को एनपीए करने पर दबाव बनाया जा रहा है। जिस पर डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि वह संबंधित बैंक अधिकारियों एवं एलडीएम के साथ बैठक कर निर्देश जारी करें कि बैंक अनावश्यक रूप से एनपीए आदि के नाम पर उद्यमियों को शोषण न करें। मोहकमपुर फेस -2 एवं परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की समीक्षा के दौरान निगम अधिकारी ने बताया कि दोनो क्षेत्रों के टेंडरों की प्रकिया चल रही है शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह होटल ब्रॉडवे इन के सामने बनी रोड को गड्ढा मुक्त करें।
बैठक में उद्यमियों ने विद्युत विभाग द्वारा प्रोविजनल बिल जारी करने, इंडस्ट्रियल एरिया में फायर सर्विस की पानी की गाड़ी उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्रों में टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, सरस्वती इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क, नाला आदि के निर्माण, अमर उजाला के सामने बनी गौशाला से परतापुर तक नाला व पुलिया निर्माण सहित अनेकों मांगें रखी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उद्यम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, सहायक प्रबंधक शैलेंद्र सिंंह, मुख्य अभियंता एमडीए, यूपीएसआईडीसी के सतीश कुमार, एटीपी गौरकी कौशिक, उद्यमी प्रतिनिधि कमल ठाकुर, बिजेंद्र अग्रवाल, रियल एस्टेट के अध्यक्ष अशोक गर्ग, सुनील कुमार, सरजीत प्रमुख, अतुल भूषण, विष्णु पाराशर, एमएस जैन, बलबीर सिंह, रोहताश मित्तल, पीयूष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।