फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा संग्रह अमीनों का धरना-प्रदर्शन-युवा रालोद ने भी दिया समर्थन

तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा संग्रह अमीनों का धरना-प्रदर्शन-युवा रालोद ने भी दिया समर्थन

Fri, 04 Jan 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा संग्रह अमीनों का धरना-प्रदर्शन-युवा रालोद ने भी दिया समर्थन
चार से लापता संग्रह अमीन के परिजन भी धरने पर बैठे, आंदोलन को युवा रालोद का भी समर्थन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जता रहे जल्द खुलासे की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। तहसील मुख्यालय से संदिग्ध परिस्थितियों में चार दिन पूर्व लापता हुए संग्रह अमीन की तलाश में एसएसपी ने पुलिस की दो टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी संग्रह अमीन का पता नहीं लगने पर तहसील मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। युवा रालोद ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
सरधना तहसील में तैनात संग्रह अमीन मवाना निवासी अजय गुप्ता को लापता हुए चार दिन बीत गए लेकिन सुराग नहीं लग सका। संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश व जिलामंत्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इसमें लापता अजय गुप्ता के परिजन भी शामिल हुए। यहां परिजनों समेत जिलेभर से आए संग्रह अमीनों में पुलिस-प्रशासन के प्रति रोष दिखाई दिया। युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संजय चौधरी ने भी संग्रह अमीनों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया। प्रगति बार एसोसिएशन पहले ही आंदोलन को समर्थन दे चुकी है। पुलिस लापता संग्रह अमीन के परिजनों के साथ ही अन्य संग्रह अमीन और बकायेदारों से संपर्क करके मामले की जांच में आगे बढ़ा रही है, ताकि ठोस जानकारी मिल सके। एसएसपी के आदेेेश पर पुलिस की दो टीमों के साथ क्राइम ब्रांच भी अजय गुप्ता की तलाश में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। धरना-प्रदर्शन में, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता, मवाना तहसील अध्यक्ष कुणाल गौतम, मंत्री प्रमोद चौधरी, मेरठ तहसील अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कौशिक, सुभाष चंद चावरिया, मनोज कुमार, राज गिरि, राज सिंह, सुनील कुमार, राकेश शर्मा युवा रालोद से संजय चौधरी, कुलदीप हुड्डा, विक्रांत चौधरी, मनीष मलिक, बबलू पुनिया, ताहिर, विवेक आदि शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार एवं सीओ संतोष कुमार सिंह से युवा रालोद ने भी लापता अजय गुप्ता की जल्द बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस एवं क्राइम ब्रांच लापता संग्रह अमीन की तलाश में जुटी हैं, जल्द ही सफलता मिल सके। इसके लिए प्रयास जारी हैं।-सीओ संतोष कुमार

कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी
मवाना। चार दिन बाद भी सरधना तहसील से लापता हुए संग्रह अमीन का सुराग न मिलने पर बृहस्पतिवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तहसील के अमीन कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने तहसील में धरना देकर जल्द अमीन की बरामदगी की मांग की। इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने भी संघ के धरने को समर्थन दिया। मवाना इकाई के अध्यक्ष कुणाल गौतम ने मवाना निवासी संग्रह अमीन अजय गुप्ता की चार दिन बाद भी बरामदगी न होने पर इसे प्रशासन व पुलिस प्रशासन की नाकामी करार दिया। संघ के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक अमीन की सकुशल बरामदगी नहीं हो जाती संग्रह अमीन हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस व प्रशासन अमीन की बरामदगी को लेकर पूर्ण प्रयास कर रहा है। जल्द ही अमीन सकुशल अपने घर होंगे। धरने में प्रमोद चौधरी, दिलशाद अली, कमल तोमर, कर्ण सिंह, अतुल कुमार, अनीस अहमद, वरीस, इंद्रजीत, नरेंद्र शर्मा, राकेश गिरी, धीर सिंह, प्रमोद, ब्रह्मानंद, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed