फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रलि स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कृष्णा एकेडमी विजेता-दबथुवा की टीम बनी उप-विजेता

रलि स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कृष्णा एकेडमी विजेता-दबथुवा की टीम बनी उप-विजेता

Mon, 31 Dec 2018 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
रलि स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कृष्णा एकेडमी विजेता-दबथुवा की टीम बनी उप-विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा गांव स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को जिला कबड्डी संघ द्वारा जिला स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कृष्णा एकेडमी बना मसूरी रोड मवाना विजेता एवं दबथुवा की टीम उप विजेता बनी। इन टीमों से 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर बागपत में पांच व छह जनवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दबथुवा इंटर कॉलेज में ही चार दिवसीय ट्रायल होगा।

दबथुवा में रविवार को जिला कबड्डी संघ द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मुकाबला-दबथुवा व कृष्णा एकेडमी के बीच खेला गया। दबथुवा की टीम फाइनल मुकाबले में 11 अंक प्राप्त कर सकी। वहीं, कृष्णा एकेडमी टीम 15 अंक पाकर प्रतियोगिता की विजेता बनी। जिसमें विजेता कृष्णा एकेडमी व उप विजेता दबथुवा की टीम को जिला कबड्डी संघ के सचिव जगेंद्र चौधरी दबथुवा, कबड्डी टीम के कोच अरविंद चौधरी चिंदौड़ी के साथ ही युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी ने पुरस्कृत किया। जिला कबड्डी संघ के जिला सचिव जगेंद्र चौधरी ने बताया दोनों टीमों के साथ अन्य प्रतिभाशाली कबड्डी के खिलाड़ियों का जनपद मेरठ की टीम की तरफ से चयन किया जायेगा। जिसमें चयनित खिलाड़ियों के लिए दबथुवा इंटर कॉलेज में ही चार दिवसीय कैंप में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद मेरठ की टीम प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर मुख्य रूप से आशीष देशवाल , कुलदीप हुड्डा ,बबलू पुनिया, जगेंदर चौधरी सचिव, अनिल, संसरपाल, मान सिंह, जफ़र पचपेड़ा , मनीष मलिक, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार दिवसीय ट्रायल पांच जनवरी से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed