फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैस घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा

गैस घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा

Mon, 24 Dec 2018 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
गैस घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा
गैस घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

- गैस सिलेंडर तौलने पर एक से तीन किग्रा. कम मिला वजन
दौराला। कस्बे में गैस सिलेंडर में घटतौली को लेकर रविवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे आपूर्ति अधिकारी ने सिलेंडर की जांच करते हुए माप-तौल विभाग को सूचना दी। वार्ड सभासद ने आपूर्ति अधिकारी को लिखित रुप में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सभासद ओमकार उपाध्याय व मनोज चोटी के अनुसार कस्बे में एचपी गैस कंपनी के सिलेंडर सप्लाई होते है। रविवार को एजेंसी की गाड़ी सिलेंडर सप्लाई करने के लिए आई हुई थी। इस दौरान दौलत राम कालोनी में उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर में गैस कम मिलने पर उपभोक्ताओं ने चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सभासदों ने गाड़ी में भरे गैस सिलेंडर की तुलाई की, जिसमें सिलेंडरों में एक से तीन किग्रा. तक वजन कम पाया गया। मामले की भनक लगते ही मौके पर गोदाम इंचार्ज का उपभोक्ताओं ने घेराव करते हुए हंगामा कर दिया और मामले से आपूर्ति विभाग को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे आपूर्ति अधिकारी रविंद्र कुमार ने मामले की जानकारी लेते हुए गैस सिलेंडर थाने भिजवाए। आपूर्ति अधिकारी ने मामले से माप-तौल विभाग को अवगत कराते हुए सिलेंडर की तुलाई होने के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं मामले में सभासद ओमकार उपाध्याय ने एजेंसी चालक व एक कर्मचारी पर मिली भगत कर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की है। इस मामले में आपूर्ति अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि गैस सिलेंडरों को थाने पर रखवा दिया गया है। माप-तौल के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को सिलेंडरों को तौला जाएगा और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed