फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शूटर दादी ने किया अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच-BAGHPAT

शूटर दादी ने किया अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच-BAGHPAT

Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शूटर दादी ने किया अपराजिता अभियान का  पोस्टर लांच-BAGHPAT
बागपत)। शूटर दादी के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं जौहड़ी गांव की बुजुर्ग निशानेबाज चंद्रो तोमर ने कहा कि अपराजिता अभियान महिलाओं को एकसूत्र में बांधेगा। अभियान बेटी को उसके हक की लड़ाई लड़ने का हौसला देगा। साथ भी किताबी ज्ञान के अलावा इस अभियान से बेटी को कानून और समाज की जानकारी मिल भी सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को शूटर दादी ने जौहड़ी गांव में अमर उजाला के अनूठे अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि महिला समाज और परिवार की ताकत होती है। बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं होता है। पहले महिलाओं को ही अपने घर से बेटे और बेटी के फर्क को मिटाना होगा। बेटे और बेटी की परवरिश का पैमाना एक जैसा रखना होगा। उन्होंने कहा समाज के हर व्यक्ति को बेटे और बेटी को समान शिक्षा, समान अधिकार देने होंगे। दोनों की बातों को प्राथमिकता के साथ सामाजिक रूप से देना होगा। उन्होंने कहा हर महिला को खुद भी अपनी ताकत पहचाननी होगी और तब उसके साथ पूरा समाज कारवां बनकर खड़ा होगा। यदि महिलाएं ही बेटे और बेटी में फर्क करेगी तो समाज का क्या कुसूर। उन्होंने कहा शिक्षा अलग चीज है और संस्कार अलग। यह जरूरी है कि बेटी को रोक टोक करने के बजाए सही गलत बताएं और संस्कार दें। उन्होंने कहा महिलाओं के पास अपराजिता अभियान से बेहतर मौका है, महिलाएं इस अभियान से जुड़ें और अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा हौसला दिखाने से सारी मुश्किलें खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसी हैं दादी चंद्रा तोमर
बागपत। जौहड़ी गांव की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर का जन्म शामली जिले के मखमूलपुर गांव में हुआ था। गांव जौहड़ी में खोली गई शूटिंग रेंज में अपनी पोती को लाने और ले जाने के दौरान 60 साल से अधिक की उम्र में दादी ने निशानेबाजी देखी। इसके बाद यहीं निशानेबाजी सीखी और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते। इंडिया गोट टैलेंट, सत्यमेव जयते समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं। निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप शूटर दादी के संघर्ष और हौसले पर वुमनियां नाम की फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed