{"_id":"5b2d5e6f4f1c1bab6e8b9592","slug":"161529699951-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर पार्षद और सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर पार्षद और सफाई कर्मचारी
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर भिड़े पार्षद और सफाई कर्मचारी नेता
मेरठ। शहर की खराब सफाई व्यवस्था की शिकायत करने नगरायुक्त कैंप कार्यालय पहुंचे भाजपा पार्षद और सफाई कर्मचारी आपस में भिड़ गए। हालांकि बाद में सफाई कर्मचारी नेताओं ने मामला शांत कराया।
भाजपा पार्षद राजीव काले, संदीप रेवड़ी, अंशुल गुप्ता, विक्रम ढांका, महेंद्र भारती, अमित मूर्ति, सत्येंद्र, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान से कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। वार्डोें में कोई स्थाई कर्मचारी काम करने नहीं पहुंच रहा है। अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मियों का वेतन निकाला जा रहा है। सभी पार्षदों को मस्टररोल पर हस्ताक्षर का अधिकार दिया जाए। पार्षदों ने जलापूर्ति खराब होने की भी शिकायत की।
इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, कपिल भुरंडा, नितिन महरोल, मुकेश, लोकेश, विनेश विद्यार्थी, नितिन, दीपक मनोठिया, सतीश वैद, विनोद महरोल, संजीव, मदन पलवान आदि भी वहां पहुंच गए। सफाई कर्मियों की शिकायत करने पर कर्मचारी नेता भाजपा पार्षदों से भिड़ गए। कैलाश चंदोला ने कहा कि किसी भी कीमत पर पार्षदों को हाजिरी लेने का अधिकार नहीं लेने देंगे।
विज्ञापन
खुद को बताया भाजपा समर्थक
हंगामे के दौरान सफाई कर्मचारी नेताओं ने भाजपा पार्षदों से कहा कि वे भी भाजपा समर्थक हैं, जिसके बाद पार्षद थोड़ा शांत हुए। वहीं शहर की समस्याओं को लेकर नगरायुक्त ने प्रत्येक सप्ताह सोमवार व बृहस्पतिवार को पार्षदों से वार्ता के लिए निश्चित किया है।