{"_id":"5abd3cc94f1c1bbb618b45d3","slug":"161522351305-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने की मानसिक बीमार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे ने की मानसिक बीमार की हत्या
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने बुधवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले एक मानसिक बीमार युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारा भी कोई सिरफिरा ही है, उसने पहले युवक का गला दबाया, उसके सीने पर खड़ा हुआ, उसके बाद सिर पर पत्थर से प्रहार किया। पूरी वारदात एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि पुराना कस्बा बागपत स्थित पुलिस चौकी के सामने 27 वर्षीय मानसिक बीमार युवक राम रहीम का शव पड़ा हुआ है। रामरहीम करीब 15 साल से मोहल्ले में रह रहा था। मिश्रित आबादी का इलाका होने के कारण मोहल्ले वालों ने ही उसका नाम राम रहीम रख दिया था। पुलिस ने मामले को हादसे में दर्ज कर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई भी कर दी थी। बाद में सीओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चौकी के पास स्थित हाजी उस्मान के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें हत्या की पूरी वारदात नजर आई। हत्या बुधवार रात करीब 1:38 बजे हुई। सिरफिरे युवक ने पहले सो रहे राम रहीम का गला दबाया और उसके बाद पास में पड़े एक पत्थर को उठाकर उसके सिर पर प्रहार किया। माना जा रहा है कि हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसने ऐसा किया, ताकि लगे कि हादसे में किसी वाहन से मृतक का सिर कुचला गया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मोहल्ला देशराज निवासी प्रहलाद की तहरीर पर पहले सड़क दुर्घटना में मानसिक बीमार युवक की मौत का मुकदमा लिखा गया था, जिसे बाद में हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।