{"_id":"5a9dae864f1c1b8e238bbfcc","slug":"161520283270-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की पत्नी का सरेंडर, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी की पत्नी का सरेंडर, जेल भेजा
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। थाना परतापुर के सोहरका हत्याकांड के आरोपी सोहवीर उर्फ मालू की पत्नी रश्मि ने सोमवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम रामानंद ने रश्मि को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सोहरका गांव में नरेंद्र सिंह की हत्या में उसकी पत्नी निछत्तर कौर व बेटा बलविंदर चश्मदीद गवाह थे। दोनों गत 18 जनवरी को बयान देने के लिए अदालत पहुंचे थे। लेकिन उनके बयान नहीं हो सके थे। अदालत ने गवाही के लिए 25 जनवरी की तारीख नियत कर दी थी। उससे पूर्व ही 24 जनवरी को गांव में बलविंदर व निछत्तर कौर की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें मांगे सहित कई आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, नरेंद्र हत्याकांड का आरोपी सोहवीर उर्फ मालू पहले से जेल में बंद है। जिसे इस दोहरे हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप बनाया गया था। अब मालू की पत्नी रश्मि भी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर जेल चली गई। वहीं, इस मामले में अभी साजिश कर्ता सुशील मूंछ के बेटे टोनी को बी वारंट पर पौड़ी से तलब किया हुआ है। लेकिन वह अभी अदालत में पेश नही किया गया है।