{"_id":"5a95bfdf4f1c1b387b8b90ec","slug":"161519763423-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गायब होते ही ठप हुआ आरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गायब होते ही ठप हुआ आरटीओ
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आरटीओ का हाल बेहाल है। मंगलवार को बिजली जाने पर पूरा सिस्टम ठप हो गया। न तो डीएल बन सके और न ही टैक्स जमा हो सका। लोग घंटो तक इंतजार करते रहे। कुछ लोग बिना कार्य कराए ही लौट गए। घंटो बाद डीजल मंगाकर जेनरेटर चलाया गया। इसके बाद ही सिस्टम चालू हो सके।
परिवहन विभाग ने आरटीओ को हाईटेक करते हुए पावर बैकअप के इंतजाम के लिए जेनरेटर की सुविधा भी दी है। जो जरूरत पड़ने पर चलाया जाता है। लेकिन मंगलवार को तमाम इंतजाम की पोल खुल गई। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे बिजली जाने के बाद नई व पुरानी बिल्डिंग के कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। न तो लोगों के डीएल बन पाए और न ही टैक्स आदि जमा हुए। नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी बंद हो गए। लोगों ने जेनरेटर चलाकर सिस्टम चालू करने की मांग की तो बताया कि जेनरेटर में डीजल नहीं है। कर्मचारी को डीजल लेने भेजा है। घंटो बाद डीजल आने के बाद जेनरेटर चलाया जा सका। डीएल बनवाने कार्यालय पहुंचे अंकित चौधरी ने बताया कि उनका फार्म आदि से संबंधित सभी कार्य तो पूरा हो गया था, लेकिन बायोमेट्रिक्स आदि का कार्य बचा था। बिजली जाते ही कंप्यूटर सिस्टम ने जवाब दे दिया। कुछ मिनटों के काम के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बिजली जाने के बाद जेनरेटर की सुविधा रखी गई है। डीजल न होने के कारण जेनरेटर बंद रहा और लोगों को परेशानी हुई है तो इसके बारे में जवाब लिया जाएगा।