{"_id":"5a6e39854f1c1bca798b674e","slug":"161517173125-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर एक्सटेंशन जमीन मामला- किसानों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर एक्सटेंशन जमीन मामला- किसानों की बैठक
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर। गंगानगर एक्सटेंशन की 202 एकड़ अधिग्रहीत भूमि पर एमडीए द्वारा कब्जा लेने के विरोध में किसानों ने रविवार को बैठक की। बैठक में किसान नेताओं ने साथ मिलकर मुआवजे के लिए लड़ने की रणनीति बनाई है।
अब्दुल्लापुर के खिरन्नी मोहल्ले में किसानों ने बैठक की। जिसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के नेता शामिल हुए। राममेहर सिंह ने कहा कि एमडीए ने बिना मुआवजे के किसानों से जमीन छीनकर अन्याय किया है। जिसके खिलाफ किसानों को एकजुट होना होगा। अपने हक के लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले 28 वर्षों में कितनी सरकारें प्रदेश में बनी। लेकिन किसी ने भी किसानों की जमीन नहीं छिनने दीं। भाजपा सरकार ने किसानों से उनकी रोजी-रोटी को छीन लिया। आरोप लगाया कि एमडीए द्वारा अधिग्रहीत जमीन ज्यादातर दूसरे समुदाय के लोगों की है। इसी मानसिक ता के कारण सरकार ने एमडीए को कब्जा करने का आदेश दिया।
किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जयकरन ने कहा कि हमें एमडीए और प्रशासन की लाठी का सामना मनोबल मजबूत कर अपने आंदोलन से करना होगा। कहा कि हमें मुआवजे का चेक मिलने तक आंदोलन में एकमुश्त साथ होना होगा। बैठक में 20 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाने की बात कही गई। वहीं, पुलिस द्वारा पथराव करने वाले 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कहा कि गांव के युवा डरे हुए हैं। पुलिस दिन रात दबिश देती है। चेतावनी देकर कहा कि अगर पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया तो रालोद थाने का घिराव करेगी।
विज्ञापन
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने कहा यह अब किसान और प्रशासन की लड़ाई है। देश की सबसे अधिक मजबूत ताकत के आगे यह प्रशासन की ताकत कमजोर हो जाएगी। रालोद नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ है और पूरे आंदोलन में उनके साथ रहेगी। बैठक में रालोद नेताओं ने आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की बात कहते हुए रालोद पार्टी को लाने की बात कही।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह चिकारा, रालोद अध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश महासचिव राजकुमार त्यागी, महावीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह गुर्जर, इकरामुद्दीन, डॉ. सुशील, कमलजीत,, रतन सिंह आदि नेता उपस्थित रहे। वहीं, ग्रामीणों में सद्दीक अंसारी, अलताफ हुसैन, बुंदू, हनीफ, मुश्ताफ, अखलाक, राकेश जैन, सिराज, नौसाद, गफ्फार, साबिर, अमीरूद्दीन, खलील, यामनी, युसुफ, प्रदीप, मेहराज, सलाम व आफताब आदि मौजूद रहे।
- किसानों ने एमडीए के खिलाफ अब्दुल्लापुर में की बैठक
- चेक न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा