फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या

बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या

Mon, 22 Jan 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या
बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या
विज्ञापन

बड़ौत(बागपत)।
रामबाग कालोनी बड़ौत से लापता चल रही बीएसएफ जवान की पत्नी गीता तोमर की हत्या कर शव गांव रंछाड़ के जंगल में फेंक दिया गया। रविवार को देर शाम उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीएसएफ जवान रुपेंद्र तोमर पुंछ रजोरी (जम्मू कश्मीर) में सीमा पर तैनात है। उनका परिवार रामबाग कालोनी में रह रहा है। गीता तोमर बुधवार रात से लापता हो गई थी। बृहस्पतिवार को रुपेंद्र और अन्य परिवारीजनों ने बड़ौत कोतवाली में कुछ लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा था। पुलिस को गीता के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन गांव बेगमाबाद गढ़ी में मिली थी, उसके बाद फोन स्विच आफ हो गया था। रविवार को देर शाम रंछाड़ गांव के जंगल में लापता गीता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया गीता तोमर की हत्या हो चुकी है और उसका शव बरामद कर लिया गया है। इस हत्या में किन लोगों का हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed