फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहीद मंगल पांडे में हंगामे के साथ हुआ नामांकन

शहीद मंगल पांडे में हंगामे के साथ हुआ नामांकन

Sat, 23 Dec 2017 02:29 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे में हंगामे के साथ हुआ नामांकन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में हंगामे के बीच शुक्रवार को नामांकन हुआ। छात्राएं रविवार को चुनाव कराने का विरोध कर रही थीं। सुबह 10 बजे से नामांकन होना था, शिक्षक काफी देर तक प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे कोई भी छात्रा नामांकन पत्र लेने नहीं पहुंची। बाद में धूमधड़ाका, नारेबाजी के साथ छात्राएं समर्थकों को साथ लेकर नामांकन करने पहुंचीं। कॉलेज गेट के बाहर समर्थकों को रोका गया।
विज्ञापन

कॉलेज यूनिफार्म में आई छात्राओं को ही एंट्री देकर नामांकन पत्र दिया गया। बाहरी छात्रों व कॉलेज की कई छात्राओं ने कॉलेज गेट के बाहर हंगामा करते हुए चुनाव की तिथि बदलने की मांग उठाई। छात्राओं ने कहा कि 24 दिसंबर को रविवार का अवकाश है। अवकाश वाले दिन चुनाव न कराए जाएं। 24 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए 23 दिसंबर को कॉलेज में चुनावी सभा है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार करेंगे व चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 24 दिसंबर को मतदान के बाद मतगणना एवं परिणाम घोषणा होगी।
विज्ञापन


पांच पदों पर ये हैं प्रत्याशी
कॉलेज में पांच पदों पर होने वाले चुनावों के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद पर फरीन व ज्योति गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर निकिता शर्मा व मोनिका परुथी, सचिव पद पर नेहा सिंह व सिमरन कर्दम, संयुक्त सचिव पद के लिए मनीषा व कोमल रानी एवं कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी शर्मा एवं ज्योति पाल ने नामांकन कराया है। किसी भी दल ने अभी आधिकारिक तौर पर अपने पैनल की घोषणा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा व एबीवीपी के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed