{"_id":"5a2c4df74f1c1b96698b8252","slug":"161512852983-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। छात्रों की गुटबाजी भी जोरों से चल रही है। प्रचार का सिलसिला शुरू हुआ तो गुंडागर्दी जैसा माहौल बनता नजर आ रहा है। खूनखराबे के इनपुट मिलने के बाद शनिवार को एसपी सिटी ने कैंपस में पुलिस फोर्स को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। हॉस्टल खंगाले और छात्रों को चेतावनी दी।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान रात करीब 9:30 बजे पुलिस फोर्स और पीएसी लेकर यूनिवर्सिटी में पहुंच गए। कैंपस स्थित सभी हॉस्टल में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को लेकर तलाशी ली गई। बाहरी छात्रों की जानकारी ली। एसपी सिटी ने छात्रों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने छात्रसंघ चुनाव में अराजकता फैलाने या गुंडागर्दी करने का प्रयास किया तो बड़ी कार्रवाई होगी। 12 दिसंबर को नामांकन 15 दिसंबर को चुनाव होना तय है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रचार शांति पूर्वक होगा। यूनिवर्सिटी में हालात को देखते हुए रविवार से पीएसी की एक कंपनी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा को देखते ही कैंपस में फ्लैग मार्च निकाला गया था।