{"_id":"5a0df7b24f1c1b8d698bbf34","slug":"161510864818-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान भाजपा उठाती है मंदिर मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान भाजपा उठाती है मंदिर मुद्दा
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि गुजरात चुनाव और निकाय चुनाव की वजह से भाजपा मंदिर मुद्दा उठा रही है। जब भी चुनाव आता है, भाजपा इस तरह का माहौल बनाने के लिए ऐसा करती है। आरोप लगाया कि निकाय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं।
आप नेता संजय सिंह ने चाणक्यपुरी शास्त्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान वे भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि महापौर प्रत्याशी का टिकट तकनीकी गलती के कारण निरस्त हुआ। मेरठ में 90 वार्ड होने के बावजूद 39 वार्डों में प्रत्याशी लड़ाने के सवाल पर कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, वे मजबूत हैं। गाजियाबाद में पार्टी ने 80 प्रत्याशी खड़े किए हैं, जबकि भाजपा के पार्षद प्रत्याशी वहां आम आदमी पार्टी से कम हैं। इसी तरह पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी भी मजबूत हैं। आप की स्थिति बहुत अच्छी है। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर मेरठ में भी मुहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। वार्डों का विकास कराया जाएगा।
- आप नेता संजय सिंह ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक