{"_id":"599df3ca4f1c1b9f3b8b4573","slug":"161503523786-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधिकारियों पर एफआईआर से आयुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों पर एफआईआर से आयुक्त नाराज
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आवास-विकास परिषद के पांच अधिकारियों पर बिना जांच के एफआईआर होने पर मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने पुलिस अफसरों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जतायी है।
बुधवार को आवंटी अनुज शर्मा इस मामले में मंडलायुक्त से मिले। बताया कि दूसरे पक्ष के राकेश कुमार अग्रवाल ने उन पर बिना अनुमति के मकान ध्वस्तीकरण के आरोप में मेडिकल थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर उन्होंने मकान का नक्शा पास कराया। जिसके बाद पुराना मकान ध्वस्त किया गया। इस मामले में आवास-विकास के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता विशंबर सिंह, मानचित्र सहायक अभियंता उमेश मोहन शर्मा, जेई संजीव कुमार शुक्ला, एई शशिभूषण सहित आवंटी मनोज शर्मा के खिलाफ मेडिकल थाने में कार्रवाई की गई। एसओ मेडिकल मो. असलम ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। अगर अधिकारी बेगुनाह हैं तो एफआईआर खत्म की जाएगी।