{"_id":"5968d25a4f1c1b68718b4a47","slug":"161500041818-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी एनएएस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी एनएएस की टीम
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। हिमाचल प्रदेश के चंबा में आगामी 23 जुलाई से होने वाली अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में एनएएस हॉकी सेंटर की टीम एक बार फिर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
कोच प्रदीप चिन्यौटी ने बताया कि इस सेंटर की महिला हॉकी टीम का सफर इस प्रतियोगिता में न केवल शानदार रहा, बल्कि चैंपियनशिप विजेता भी रही है। चंबा जाने वाली टीम में शिवानी शर्मा, काजल, शिखा शर्मा, शिवानी शर्मा, सोनम भारद्वाज, स्वाति नेगी, जूही सिंह, खुशबू, शिवानी सिंह, तनीषा, ममता यादव, छवि धानिया, रिंकी, स्वाति कुमारी, मानसी यादव, साक्षी, बरखा और सपना शामिल हैं। टीम कोच शिवानी शर्मा, कप्तान ममता यादव और टीम मैनेजर प्रदीप चिन्यौटी रहेंगे। चयनित टीम का कॉलेज प्रबंधन ने स्वागत कर प्रतियोगिता से जीतकर लौटने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश, प्रबंध सचिव अमित शर्मा, नवीन गुप्ता, संजय शर्मा, अभिषेक भाटिया आदि मौजूद रहे।
- 23 जुलाई को चंबा में होगी अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता