फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीएसटी के पहले रिटर्न के लिए एक माह की मोहलत

जीएसटी के पहले रिटर्न के लिए एक माह की मोहलत

Wed, 05 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के पहले रिटर्न के लिए एक माह की मोहलत
मेरठ। जीएसटी के पहले रिटर्न को भरने के लिए पंजीकृत व्यापारियों को एक माह की मोहलत मिल गई है। पहले यह रिटर्न 10 अगस्त को भरना था, मगर अब10 सितंबर को भरना होगा।
विज्ञापन

जीएसटी में पंजीकृत हर कारोबारी को हर माह तीन रिटर्न भरने होंगे। महीने की 10, 15 और 20 तारीख को इन्हें दाखिल किया जाएगा। हर महीने की एक से 10 तारीख तक जीएसटीएन-एक फार्म में पिछले माह की बिक्री की ऑनलाइन एंट्री की जाएगी। 11 तारीख को सत्यापन करके अपलोड करना होगा। इसी तरह सत्यापन करके जीएसटीएन-दो फार्म में पिछले माह की खरीद की ऑनलाइन एंट्री प्रत्येक माह की 11 से 15 तारीख तक करनी होगी। इसकेअलावा 16 तारीख को सत्यापन करके यह देखना होगा कि की गई खरीद की सारी इनवॉइस जीएसटीएन-दो में दिख रही है या नहीं। अगर नहीं दिख रही होगी तो व्यापारी को छूटी हुई इनवॉइस की पूरी डिटेल भरनी जरूरी होगी। इस संबंध में राज्य वस्तुु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) के एडिशनल कमिश्नर वीएन सिन्हा ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने पंजीकृत कारोबारियों को रिटर्न भरने में एक माह की राहत दी है।
विज्ञापन

किसी का नाम गलत तो किसी का पैन सही नहीं
मेरठ। जीएसटी रजिस्ट्रेशन में किसी का नाम गलत तो किसी को पैन सही नहीं भरा गया है। ऐसी शिकायतें हेल्प डेस्क के पास आ रही हैं। कारोबारियों को जीएसटी पोर्टल पर इकनॉलेजमेंट (अभिस्वीकृति) देखने के बाद इसका पता चल रहा है। मंगलवार को भी रजिस्ट्रेशन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए वस्तु एवं सेवा कर कार्यालयों में पहुंचे या फोन पर इस संबंध में जानकारी की। इनमें कई लोग ऐसे थे जिनकेरजिस्ट्रेशन में खामी थी। उनका कहना था कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन करते वक्त पूरी सावधानी बरती थी। इस संबंध में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के मुख्य आयुक्त देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- पहले भरनी थी रिटर्न 10 अगस्त को, अब 10 सितंबर को
- जीएसटी (वाणिज्य कर) के एडिशनल कमिश्नर वीएन सिन्हा ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed