फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 years old preganant seeks justice

16 साल की नाबालिग ने लगाई गुहार, मेरी कोख में पल रहे बच्चे को दिलाओ इंसाफ

Sun, 05 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
16 years old preganant seeks justice
16 साल की नाबालिग ने लगाई गुहार, मेरी कोख में पलने वाले बच्चे को इंसाफ दिलाओ
विज्ञापन

मेरठ। 16 साल की नाबालिग गर्भवती लड़की इंसाफ मांगने के लिए शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। बोली, मुझे और मेरी कोख में पलने वाले बच्चे को इंसाफ दिला दो। लड़की ने एक युवक और उसके परिवार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपी युवक के साथ शादी कराने की मांग कर रही है।
यह मामला पल्लवपुरम थानाक्षेत्र की एक लड़की से जुड़ा हुआ है। लड़की की एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक बहला फुसलाकर लड़की को ले गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। लड़की शादी करने का बार-बार दबाव बनाती रही, लेकिन युवक नहीं माना। पोल के खुलने के डर से युवक उक्त लड़की को अपने रिश्तेदार के यहां टीपीनगर ले गया। इसकी जानकारी लगने पर लड़की के परिजन आरोपी युवक के यहां पहुंचे। थाने में शिकायत न देने की शर्त पर आरोपी के परिजनों ने भी शादी कराने का आश्वासन लड़की के परिजनों को दिया।
विज्ञापन

इस बीच शादी तो नहीं हुई, लेकिन उक्त लड़की गर्भवती हो गई। हालत गंभीर होने की सूचना पर उसके परिजन बेटी को अपने घर ले आए। आरोप है कि युवक और उसके परिजन लड़की व उसकी कोख में पलने वाले बच्चे को मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार को लड़की अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। सारी दास्तां पुलिस को सुनाकर इंसाफ मांगा। एसपी क्राइम रामअर्ज ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। पल्लवपुरम थाने में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर बात करने और फिर कार्रवाई करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चे को किसका नाम दूं
पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक और उसके परिजनों पर कार्रवाई कर देंगे। उनको जेल भेज देंगे। जिस पर पीड़िता बोली कि वह जेल चले जाएंगे, लेकिन मुझे समाज में कौन इज्जत देगा। मेरे पेट में पलने वाले बच्चे को किसका नाम दूं। मुझे और मेरे बच्चे को इंसाफ चाहिए। मेरी शादी उस युवक से करा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed