फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 counters created to submit nomination in Mawana

मवाना में नामांकन जमा करने के लिए बनाए 16 काउंटर

Sat, 10 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
16 counters created to submit nomination in Mawana
मवाना में नामांकन जमा करने के लिए बनाए 16 काउंटर
विज्ञापन

मवाना। पंचायत चुनाव में 13 अप्रैल से होने वाले नामांकन के लिए विकास खंड पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन जमा करने के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैं और परिसर के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन 13 व 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। काउंटर एक पर न्याय पंचायत खेडी मनिहार, भैंसा, तिगरी और मुबारिकपुर, काउंटर दो पर निलौहा, पहाडपुर, भगवानपुर, झिझांडपुर व बिसौला, काउंटर तीन पर गडीना, सनौता, बातनौर, मंदवाडी और कुंडा, काउंटर चार पर नैडू, नंगला काटर, गगसौना, नागौरी, अहमदपुर उर्फ दांदूपुर, अमरौली उर्फ बड़ा गांव, काउंटर पांच पर ततीना, अटौरा, किशनपुर बिराना, जंधेडी और खेडकी जदीद, काउंटर छह पर पिलौना, बहजादका, सकौती, नंगला हरेरु और नंगला ऐजदी, काउंटर सात पर मवाना खुर्द, फिटकरी, नंगला ईसा, बना, सांधन और राफन, काउंटर आठ पर कौल, कौहला, अस्सा, देदूपुर और झुनझुनी, काउंटर नौ पर राहवती, खाता, खालिदपुर, अकबरपुर सादात और रामपुर घोरिया के प्रत्याशियों के नामांकन जमा होंगे।
विज्ञापन

वहीं काउंटर 10 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड एक से 10 तक, काउंटर 11 पर वार्ड 11 से 20 तक, काउंटर 12 पर वार्ड 21 से 30 तक, काउंटर 13 पर वार्ड 31 से 40 तक, काउंटर 14 पर वार्ड 41 से 50 तक, काउंटर 15 पर वार्ड 51 से 60 तक, काउंटर 16 पर वार्ड 61 से 67 तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। प्रत्येक प्रत्याशी को गेट पर टोकन मिलेगा। उस पर नामांकन जमा करने का काउंटर नंबर होगा। शाम पांच बजे के बाद कोई एंट्री ब्लाक में नहीं होगी। जो अंदर होंगे उनके ही नामांकन जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने ब्लॉक परिसर में परखीं व्यवस्थाएं
परीक्षितगढ़। एसडीएम मवाना और सीओ सदर देहात ने पंचायत चुनाव के चलते ब्लाक परिसर में व्यवस्थाओं को परखा और अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कमलेश गोयल व सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने ब्लाक में 13, 15 अप्रैल को भरे जाने वाले प्रधान पद के नामांकन पत्रों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा लगा दी है।

इस दौरान एसडीएम ने एडीओ पंचायत के साथ अन्य कर्मचारियों को तैनात करते हुए ब्लाक में सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना को देखते हुए नामांकन पत्र भरने आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने और मास्क के साथ ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। नामांकन दखिल करने वाले ही प्रत्याशी अपने अपने बूथों पर पहुंचेंगे। किसी भी कीमत पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed