फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नम आंखों के साथ शहीद मेजर केतन शर्मा को किया याद

नम आंखों के साथ शहीद मेजर केतन शर्मा को किया याद

Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
नम आंखों के साथ शहीद मेजर केतन शर्मा को किया याद
नम आंखों के साथ शहीद मेजर केतन शर्मा को किया याद
विज्ञापन

होटल डी-रोज में हुई उठाला की रस्म, फूट-फूटकर रोईं मां, पत्नी, बहन और पिता
गणमान्य रहे मौजूद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी भेजा श्रद्धांजलि संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। अनंतनाग में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए मेजर केतन शर्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में देशभक्ति के गीत और भजन गाए गए, जिन्हें सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। परिजन एक-दूसरे से लिपटकर खूब रोए और शहीद मेजर को याद किया।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी सेक्टर-4 निवासी मेजर केतन शर्मा (31) पुत्र रविंद्र शर्मा 17 जून को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वे सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात थे। 18 जून को उनके पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से मेरठ लाया गया था। बृहस्पतिवार को कैंट स्थित होटल डी-रोज में गुरुवाणी और भजनों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां सबकी आंखों में आंसू थे। उठाला की रस्म में शहर के गणमान्य लोगों शामिल हुए। श्रद्धांजलि संदेश पढ़कर सुनाए गए। दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक उठाला की रस्म हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेजर केतन के पिता रविंद्र शर्मा के नाम श्रद्धांजलि संदेश भेजकर केतन की शहादत को सलाम किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे शहीद के परिवार के साथ हैं। 22 डिव के जीओसी मेजर जनरल राजीव थापर ने भी मेजर केतन को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, पूर्व पार्षद सतीश शर्मा, डा. एसएम शर्मा, डा. वीरोत्तम तोमर, सूबेदार आरके तिवारी, देवेंद्र गोयल, राजकुमार सांगवान, राहुल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केतन की फोटो देख छलके आंसू
होटल डी-रोज के बाहर मेजर केतन की बच्चों और कबूतर के साथ लगी फोटो देखकर मां ऊषा और पत्नी ईरा की आंखों से आंसू छलकने लगे। श्रद्धांजलि सभा में ईरा गुमसुम बैठी रही। वहीं, बहन मेघा और ताऊ अशोक शर्मा की आंखें भी नम थीं।
परिवार की तरह साथ खड़ी रही सेना
इन 10 दिनों में सेना की 22 डिव के जवानों ने पूरे समय शहीद के परिवार की देखभाल की। परिवार के लिए भोजन उपलब्ध कराना, समस्याओं को सुलझाना, उनकी बात सुनना... यह सब काम सेना के जवानों ने बखूबी किया।
देशभक्ति गीतों से किया याद
पंडित मनीष मिश्र की मंडली ने बहादुर मेजर केतन को याद किया। पंडित मनीष मिश्र ने ‘हरिओम नारायण’, ऐ मेरे प्यारे वतन, तुम कहां चले गए आदि भक्ति व देशभक्ति गीत सुनाए। केतन को याद कर परिजन एक-दूसरे से लिपटकर फफक पड़े। दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
विजय राष्टवादी ने दिखाई देशभक्ति
शामली के गांव भारसी निवासी विजय राष्ट्रवादी पूरे समय तिरंगा लिए सभा स्थल पर खड़े रहे। विजय ने अपने शरीर पर कारगिल, पुलवामा और अनंतनाग में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवा रखे हैं। विजय ने कहा कि एक और एयर स्ट्राइक की जरूरत है।
इन्होंने भेजे संदेश
वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति, जिला गायत्री परिवार, आर्य समाज, भारतीय किसान आंदोलन, मेजर केएस सोलंकी, जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समिति, नेशनल मेडिकल आर्गनाइजेशन आदि संस्थाओं ने शहीद के नाम संदेश भेजे।
मेजर केतन के नाम पर चले ट्रेन
देशभक्ति विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़ ने मेरठ से अमृतसर के लिए रोजाना रेल मंत्रालय से ‘शहीद मेजर केतन शर्मा’ एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की।

पुलिस-प्रशासनिक अफसर रहे नदारद
श्रद्धांजलि सभा में एडीएम प्रशासन रामचंद्र शामिल हुए। बाकी कोई भी पुलिस या प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचा। क्षेत्र के सीओ और थानाध्यक्ष भी नहीं आए। इससे सभा में मौजूद लोगों ने नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed