फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मरीज की मौत के बाद मेडिकल में हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश

मरीज की मौत के बाद मेडिकल में हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश

Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद मेडिकल में हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश
मरीज की मौत के बाद मेडिकल में हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश
विज्ञापन

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने शांत कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। तोड़फोड़ की कोशिश की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।
बढला कैथवाड़ी निवासी जगदीश (60) को परिजन बृहस्पतिवार दोपहर के समय मेडिकल कालेज लेकर आए थे। यहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। शाम पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि जगदीश काफी देर तक फर्श पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई उनको देखने वाला नहीं था। वहीं मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. धीरज बालियान का कहना था कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया, तो वह बेहद गंभीर थे। उनकी मौत के बाद कुछ लोगों ने इमरजेंसी में लगी ईसीजी मशीन और शीशे तोड़ने की कोशिश की थी, सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया। थाना मेडिकल इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा का कहना था कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शिशु को जन्म देने के बाद महिला की मौत
मेरठ। इंदिरापुरम निवासी गर्भवती प्रियंका को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। यहां ऑपरेशन के बाद उसने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद प्रियंका की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सीएमएस डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि महिला में हीमोग्लोबिन काफी कम था, उसे खून चढ़ाया गया। बचाने की कोशिश की गई, मगर बचाया नहीं जा सका। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया गया। वहीं शिशु स्वस्थ बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed