फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हलाला का डाला दबाव, तो महिला बोली अपना लिया हिंदू धर्म

हलाला का डाला दबाव, तो महिला बोली अपना लिया हिंदू धर्म

Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
हलाला का डाला दबाव, तो महिला बोली अपना लिया हिंदू धर्म
हलाला का डाला दबाव, तो महिला बोली अपना लिया हिंदू धर्म
विज्ञापन

पति ने 18 साल की शादी के बाद दिया था तलाक, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
मायके वालों पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थाने
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मवाना में एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। इसके बाद उससे दोबारा शादी की बात आई। महिला का कहना है कि हलाला का दबाव डालने पर उसने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके चलते ससुराल एवं मायके वालों ने उससे नाता तोड़ लिया और मारपीट की। इससे क्षुब्ध महिला हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हापुड़ जिले की रहने वाली एक महिला की शादी करीब 18 साल पहले मवाना निवासी युवक से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पति फेरी लगाकर कपडे़ बेचता है। पति पर बीमारी और मकान बनाने के चलते कर्ज हो गया था। आरोप है कि पति कर्ज उतारने के लिए महिला पर गलत कार्य करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने बताया कि पति ने उसे गलत काम के लिए एक बार नेपाल भी भेजा था, परंतु वह किसी तरह बचकर निकल आई। यहां आकर उसने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई और जलाकर मारने का प्रयास किया। महिला उत्पीड़न का लगातार विरोध करती रही, जिसके बाद पति ने उसे एक साल पहले तलाक दे दिया। इसके बाद मायके पक्ष ने दोबारा पति के साथ रहने का दबाव बनाया। महिला के मुताबिक पति के साथ दोबारा रहने के लिए उससे हलाला करने के लिए कहा गया। महिला ने हलाला प्रथा का विरोध किया और शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं क्षुब्ध होकर उसने मेरठ में आकर हिंदू धर्म अपना लिया। इसकी जानकारी ससुराल एवं मायके पक्ष को हुई तो उन्होंने उससे नाता तोड़ लिया और धमकी देने लगे। महिला कस्बे में ही किराए के मकान में रहने लगी। उसका आरोप है कि मायके पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को उसके पास आए और मारपीट की। किसी तरह महिला वहां से बच निकली। वह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मिली और उनको साथ लेकर थाने पहुंची। उसने पुलिस को उत्पीड़न के मामले से अवगत कराया। उसने कहा कि वह अब हिंदू धर्म के अनुसार जीवन यापन करना चाहती है। वहीं, उसके मायके पक्ष के लोग उसे जान से मारने की फिराक में हैं। उसकी जान को खतरा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं किया जा सकता धर्म परिवर्तन
महिला का कहना है कि उसने नोटरी कराकर हिंदू धर्म अपनाया है। लेकिन रजिस्ट्रार शांति भूषण चौबे ने बताया कि नोटरी कराकर हिंदू धर्म अपनाने का कोई नियम नहीं है। धर्म परिवर्तन आर्य समाज द्वारा कराया जाता है। इसलिए महिला की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला गंभीर है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विनय आजाद, थाना प्रभारी मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed