फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोभापुर में जातीय रंजिश में फिर हत्या

शोभापुर में जातीय रंजिश में फिर हत्या

Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
शोभापुर में जातीय रंजिश में फिर हत्या
शोभापुर में जातीय रंजिश में फिर हत्या
विज्ञापन

- गुर्जर बिरादरी के लापता युवक का शव अधजला हालत में मिला
- दो अप्रैल की हिंसा के बाद से चल रही अनुसूचित जाति और गुर्जर बिरादरी में रंजिश
- परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप, कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। संवेदनशील शोभापुर गांव में बुधवार को जातीय रंजिश में फिर एक युवक की हत्या होने से सनसनी फैल गई। गुर्जर बिरादरी के युवक का शव अधजला हालत में मिला है। परिजनों का आरोप है कि हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। वहीं, पुलिस का कहना कि गर्मी में अधिक शराब पीने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
शोभापुर कंकरखेड़ा निवासी सुनील गुर्जर (35) पुत्र भूरे गुर्जर गांव में खेती करता था। बुधवार शाम करीब छह बजे उसका शव जंगल में मद्रासन बस्ती के पास नाले के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील बुधवार सुबह से लापता था। उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। परिजनों के अनुसार विगत दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हुई हिंसा के बाद गांव में अनुसूचित जाति के युवक गोपी पारिया की हत्या कर दी गई थी। जिसकी हत्या का आरोप गुर्जर पक्ष के लोगों पर आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि गोपी की हत्या के बदले गांव में पहले आशीष गुर्जर और उसके चचेरे भाई मोनू गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद गांव में एक और हत्या करने का ऐलान किया हुआ था। गोपी की हत्या के बदले अब आरोपियों ने यह तीसरी हत्या की है। सुनील भी आशीष के परिवार का ही युवक है। आशीष व सुनील के परिवार के लोग मामा-बुआ के हैं। सुनील की हत्या को लेकर गांव में फिर से जातीय तनाव की स्थिति बन गई। इसको देखते कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं, अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर भी पुलिस का पहरा लगा दिया है। देर रात सुनील के परिजनों ने पुरानी रंजिश बताकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक नहीं उठने दिया शव
सुनील की हत्या की खबर जिले में आग की तरह फैल र्गई। सुनील का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने काफी हंगामा किया। करीब दो घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, गांव में चर्चा थी कि सुनील को शराब पीने की लत थी। जवाहर नगर की मद्रासन बस्ती में जहरीली शराब बिकती है। जहां पर सुनील को देखा गया था।
रंजिश में मारा है सुनील
परिजनों के अनुसार सुनील के शरीर पर जो निशान मिले हैं, उन्हें देखकर लगता है कि शरीर को जगह-जगह से जलाया गया है। जो उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। बताया कि एक महीने पहले भी अनुसूचित जाति के एक युवक ने धमकी दी कि गोपी पारिया की हत्या के बदले में कई हत्या होनी हैं। वहीं, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत गर्मी में अधिक शराब पीने से हुई है। तेज धूप में जमीन पर पड़े रहने से उसकी स्किन जल गई है। जो जगह-जगह से अपने आप छूट रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकता है। परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
‘एलान के बाद हत्या का आरोप’
सुनील के परिवारीजन शेखर गुर्जर ने बताया कि सुनील शादीशुदा था। उसके दो बेटे ऋतिक और कार्तिक है। तीन माह पूर्व ऋतिक का आरोपी पक्ष के युवकों से खेलने के दौरान गांव में विवाद हुआ था। तब आरोपी पक्ष के लोगों ने ऋतिक व उसके परिजनों को घर में घुसकर पीटा था। आरोपियों ने ऐलान किया था कि 25 जून के बाद उसके परिवार के किसी सदस्य की हत्या करेंगे। सोशल मीडिया पर भी आरोपी धमकी दे रहे थे। 26 जून को सुनील का शव मिलने पर आरोपियों ने जो एलान किया था उसे पूरा कर दिया। वहीं, सुनील के दोनों भाइयों संदीप व प्रदीप के अलावा पत्नी कुसुम और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव की स्थिति है। पीड़ित पक्ष में सुनील की हत्या को लेकर रोष व्याप्त है। बार-बार परिजन सड़क जाम करने व हंगामा करने की चेतावनी दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी है।
गांव में तनाव, चप्पे चप्पे पर फोर्स
शोभापुर में जातीय तनाव के चलते पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात है। सुनील की हत्या के बाद गांव में फिर से तनाव बढ़ गया। सुनील की मौत की खबर सुनते ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग अफवाह भी उड़ा रहे हैं। सोशल साइट पर दोनों पक्ष के लोगों के अलग अलग कमेंट्स चल रहे हैं। बता दे कि गोपी की हत्या के बाद गुर्जर बिरादरी के नौ लोगों के नाम के पोस्टर चस्पा किए थे। जिनकी हत्या करने का ऐलान किया गया था। इसको लेकर दोनों बिरादरी के लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। आशीष गुर्जर, मोनू गुर्जर और अब सुनील गुर्जर की हत्या से गांव में तनाव है।

पुलिस जांच कर रही है
शोभापुर गांव के सुनील गुर्जर का शव मिला है। गांव में जातीय तनाव को देखते पुलिस फोर्स लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सुनील की मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस जांच करने में जुटी है। -जितेंद्र कुमार सरगम, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed