फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नईम-अबसार के जरिये आतंकियों का नेटवर्क

यूपी: आतंकियों ने मेरठ में नईम और अबसार के जरिये खड़ा किया था नेटवर्क

Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
नईम-अबसार के जरिये आतंकियों का नेटवर्क
नईम का फाइल फोटो
आतंकियों ने महानगर में नईम और अबसार के जरिये नेटवर्क खड़ा किया था। आतंकी संगठन ने हथियार सप्लायरों को मोहरा बनाकर लोगों को जोड़ने का काम शुरू किया था। जिसके चलते एनआईए और एटीएस ने मेरठ में लंबे समय डेरा भी डाला था। कई गोपनीय जानकारी जुटाकर आतंकियों का नेटवर्क तोड़ने के लिए कई लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


किठौर थानाक्षेत्र का राधना गांव हथियारों बनाने के नाम से बदनाम है। आतंकी संगठन से जुड़े लोग अमरोहा निवासी सुहेल के जरिये राधना निवासी नईम से मिले। नईम और सुहेल आपस में रिश्तेदार बताए गए। नईम ने कई अवैध हथियार संदिग्ध लोगों को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


जिसके बाद आतंकी संगठन ने मेरठ में अपने पैर फैलाने शुरू किए थे। आरोपियों ने किठौर के एक बाग में ट्रेनिंग सेंटर चलाया। जहां पर युवाओं को जोड़ने का सिलसिला भी चला था। आतंकी किठौर में कई बार हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए और एटीएस ने सुहेल को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर नईम को पकड़ा गया। एनआईए ने नईम से पूछताछ कर कई गोपनीय जानकारी जुटाई। उसके बाद एनआईए ने मुंडाली क्षेत्र के जिसौरा गांव से अबसार को गिरफ्तार किया। अबसार अमरोहा की एक मस्जिद में मौलाना था। उसकी भूमिका संदिग्ध थी। एनआईए-एटीएस ने अबसार से भी काफी जानकारी जुटाई। इसके अलावा राधना और जिसौरा के कई लोगों से पूछताछ की।

लिसाड़ीगेट में खंगाला रिकार्ड
आतंकियों से जुड़े नईम और अबसार की गिरफ्तारी के बाद एनआईए व एटीएस ने करीब एक महीने तक मेरठ में डेरा डाला। लिसाड़ीगेट में कई लोगों से पूछताछ की। सुरक्षा एजेंसियों ने लोकल पुलिस से किनारा बनाए रखा। दबिश के दौरान ही उनको इस्तेमाल किया गया।

युवाओं को बनाया था निशाना
आतंकी अपने संगठन में जोड़ने के लिए युवाओं को अपना निशाना बना रहे थे। किठौर में नईम के जरिये ही कई बार मीटिंग भी हुई। लोगों को पैसा का लालच देकर गोपनीय जानकारी जुटाने की बात कही। हालांकि एनआईए और एटीएस ने इन दोनों लोगों के अलावा तीसरे युवक की भूमिका नहीं बताई। एनआईए व एटीएस की कार्रवाई से किठौर में कई संदिग्ध लोग घरों से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed