फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा धमकी

छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा धमकी

Thu, 20 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा धमकी
छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा धमकी
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी व्यक्ति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के नहीं मिलने पर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के आरोपी पक्ष में बयान नहीं देने पर जान से मरवाने तथा किशोरी से दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव गुढ़ा निवासी व्यक्ति पुलिस क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र से मुलाकात करने पहुंचा। उनके नहीं मिलने पर पीड़ित एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव से मिला तथा उनसे शिकायत की कि उसने अप्रैल 2017 में हस्तिनापुर थाने में उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के आरोपी रोशनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से आरोपी के गैर जमानती वारंट हो चुके हैं। वहीं, आरोपी उस पर तथा उसकी पुत्री पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा है। उसने धमकी दी कि यदि उसके पक्ष में बयान नहीं दिए तो उसे गोली मार देगा। बदमाश किस्म के लोगों के साथ मिलकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देगा। आरोपी किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। पत्र में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि कार्रवाई के लिए वे सीओ को उक्त पत्र भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed