फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक बोट संचालकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज

बाइक बोट संचालकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
बाइक बोट संचालकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज
बाइक बोट संचालकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरूरपुर। बाइक बोट के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की रकम बटोरकर फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी संचालक के खिलाफ रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमें में बारह लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

गांव डूंगर निवासी कृष्ण पुत्र ब्रह्मदत्त शर्मा ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह को-ऑपरेटिव सोसाइटी में एमडी के पद पर थे। यहां से रिटायर होने के बाद जिंदगी भर की कमाई का फंड मिला। इस रकम को उन्होंने बाइक बोट कंपनी के मालिक बनकर उनके पास संजय गोयल पुत्र हंसराज गोयल, समर्थ गोयल पुत्र संजय गोयल निवासी अप्पू एंक्लेव एवं विजय कसाना, संजय कसाना पहुंचे। इस दौरान कंपनी का मालिक बताकर पीड़ित को कम समय में अधिक मुनाफा कमाकर देश में बढ़ रही बेरोजगारी कम करने का प्लान बताया। पीड़ित ने इनके झांसे में आकर लगभग बारह लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद कंपनी निवेशकों का करोड़ों रुपया हड़प कर फरार हो गई। जिससे उनकी बारह लाख रुपये की गाढ़ी कमाई डूब गई है। इस मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर रोहटा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed